फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuvi's SDO caught in bribery case, suspended, sent to jail

Kurukshetra News: रिश्वत मामले में पकड़ा गया कुवि का एसडीओ निलंबित, जेल भेजा गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Kuvi's SDO caught in bribery case, suspended, sent to jail
कुरुक्षेत्र। रिश्वत मामले में विजिलेंस टीम की ओर से पकड़ा गया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का एसडीओ बुधवार को फिर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर कुवि प्रशासन ने भी उसे निलंबित कर दिया है। बता दें कि विगत दिवस विजिलेंस टीम ने एक ठेकेदार की शिकायत मिलने पर पहले मध्यस्थता करने के आरोपी दुकानदार को कुवि थर्ड मार्केट से काबू किया था, जिनसे 64 हजार की नकदी भी बरामद की थी।
विज्ञापन

वहीं इसके बाद टीम कुवि निर्माण शाखा कार्यालय पहुंची थी लेकिन वहां एसडीओ नहीं मिले थे।
टीम ने उसी रात को करीब साढ़े 12 बजे आरोपी एसडीओ के घर दबिश देकर उसे काबू कर लिया था। अगले दिन अदालत में दोनों को पेश किया गया, जहां दुकानदार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था तो वहीं आरोपी एसडीओ को एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि बुधवार को आरोपी एसडीओ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उधर कुवि लोक संपर्क विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया का कहना है कि आरोपी एसडीओ को नियमानुसार सस्पेंड किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed