फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuvi Star team defeated Kuvi Spartan in the semi-finals

Kurukshetra News: कुवि स्टार टीम ने कुवि स्पार्टन को सेमीफाइनल में हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kuvi Star team defeated Kuvi Spartan in the semi-finals
कुरुक्षेत्र। विजेता ​खिलाड़ी विजय चिह्न बनाते हुए। संवाद - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। कुवि के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में गैर-शिक्षक कर्मचारियों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। सेमीफाइनल क्रिकेट मैच कुवि स्टार और कुवि स्पार्टन टीम के बीच खेला गया, जिसमें कुवि स्टार टीम ने कुवि स्पार्टन को मात देकर क्रिकेट मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुवि की स्पार्टन टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 162 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम की ओर से हरीश गैरोला ने 37 व शिव शर्मा ने 34 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुवि स्टार टीम की ओर से शमशेर सिंह ने 27 गेंदों में दो छक्के व छह चौके लगाकर 55 रन की अहम पारी खेली। दूसरे बल्लेबाज जोनी वत्स ने भी साथ निभाते हुए 23 गेंदों में एक छक्का व दो चौके लगाकर 31 रन बनाकर मैच को आसान बना दिया। अमीर खान ने 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। शानदार बल्लेबाजी के लिए शमशेर चौहान को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस जीत के साथ कुवि स्टार फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई है। अगला मैच 23 फरवरी को कुवि अकाउंट्स व कुवि स्पार्टन के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed