फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuvi Spartan team tops in T-20 cricket match

Kurukshetra News: कुवि स्पार्टन टीम टी-20 क्रिकेट मैच में अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Kuvi Spartan team tops in T-20 cricket match
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के प्रांगण में शनिवार को कुवि गैर-शिक्षक कर्मचारी टी-20 प्रतियोगिता के अनौपचारिक मैच का आयोजन किया गया, जिसका दूसरा मैच केयूके स्पार्टन एवं केयू स्टार इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर केयूके स्पार्टन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 154 रनों का लक्ष्य दिया, वहीं स्पार्टन टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज अंशुल शर्मा ने 32 गेंदों पर चार चौके व दो छक्के के साथ 42 रनों की अहम पारी खेली। शिव शर्मा ने चार चौके के साथ 29 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए कुवि स्टार इलेवन की टीम ने पावर प्ले में तीन विकट खो दिए तथा पूरी टीम मात्र 94 रनों पर ढेर हो गई। आमिर खान ने 19 तथा कप्तान अरविंद श्रीवास्तव ने 17 रन बनाए। प्रतियोगिता में शानदार गेंदबाजी करते हुए सुशील यादव ने दो ओवर में 12 रन देकर चार विकेट झटके तथा दूसरी बार मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। अजय यादव एवं पवन शर्मा ने मैच में अंपायर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का अगला मैच स्पाइडर इलेवन तथा एडमिन प्लेयर्स टीम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed