{"_id":"6a063eda59f67ccf2e000ffe","slug":"kus-new-initiative-earning-while-studying-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-154852-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू की नई पहल, पढ़ाई के साथ होगी कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू की नई पहल, पढ़ाई के साथ होगी कमाई
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू का मुख्य द्वार। संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एईडीपी कोर्सों में दाखिले शुरू, अप्रेंटिसशिप के दौरान मिलेंगे 12 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने छात्रों को पढ़ाई के साथ रोजगार से जोड़ने की दिशा में नई शुरुआत की है, इसके तहत विश्वविद्यालय ने नौ नए एईडीपी (अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम) कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया शुरू की हैं। इन कोर्सों के तहत अंडरग्रेजुएट के छात्रों को दो साल तक विश्वविद्यालय में पढ़ाई करनी होगी, जबकि अंतिम वर्ष में उन्हें विभिन्न औद्योगिक कंपनियों में अप्रेंटिसशिप करवाई जाएगी।
अप्रेंटिसशिप के दौरान छात्रों को हर महीने 12 हजार रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें छह हजार रुपये संबंधित कंपनी और छह हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे। केयू की रोजगार सेल ने इसके लिए विभिन्न कंपनियों के साथ एमओयू भी साइन किए हैं। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को डिग्री के साथ व्यावहारिक अनुभव देना है ताकि पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें रोजगार के लिए ज्यादा संघर्ष न करना पड़े।
एईडीपी के तहत बीकॉम (प्रोफेशनल), बीसीए (इंडस्ट्री लिंक्ड), बीएमएस (इवेंट मैनेजमेंट), बीएससी (डेटा साइंस), बीएससी (सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी), बीवोक (इंडस्ट्रियल बायोकेमिस्ट्री), बीए बिजनेस एंड इकोनॉमिक एनालिटिक्स सहित कुल नौ कोर्स शुरू किए गए हैं। इन कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात मई से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ रोजगार देना ही उद्देश्य : डॉ. राकेश कुमार
डीन अकादमिक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष विश्वविद्यालय में चार एईडीपी कोर्स शुरू किए गए थे, जबकि इस बार नौ नए कोर्स शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि छात्रों को पढ़ाई के साथ रोजगार के अवसर भी मिलें।
उन्होंने कहा कि जब छात्र पढ़ाई के दौरान ही इंडस्ट्री में काम करेंगे और उन्हें उसका पारिश्रमिक मिलेगा तो इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विश्वविद्यालय लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है, जिससे छात्रों को पढ़ाई पूरी होने से पहले ही रोजगार के लिए तैयार किया जा सके।
एईडीपी कोर्सों को लेकर शंकाएं दूर करने के लिए ऑनलाइन सेशन शुरू
एईडीपी कोर्सों में दाखिले, पाठ्यक्रम और अप्रेंटिसशिप से जुड़ी जानकारी देने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन डाउट क्लियरिंग सेशन शुरू किया है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक यह सत्र आयोजित किया जा रहा है। डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि कई छात्र नए कोर्सों और अप्रेंटिसशिप मॉडल को लेकर जानकारी लेना चाहते हैं। ऐसे में ऑनलाइन सेशन के माध्यम से छात्रों की सभी शंकाओं का समाधान किया जाएगा ताकि दाखिले के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।