फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra's daughter Gunjan selected in Kerala PT Usha Academy

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र की बेटी गुंजन का हुआ केरला पीटी ऊषा एकेडमी में चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra's daughter Gunjan selected in Kerala PT Usha Academy
कुरुक्षेत्र। ​खिलाड़ी गूंजन। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। धंतौड़ी गांव की बेटी गुंजन का केरल में विश्व की सर्वश्रेष्ठ धावक रही पीटी ऊषा की एकेडमी में चयन हुआ है। इस एकेडमी में खिलाड़ी गुंजन 800 मीटर दौड़ का प्रशिक्षण ग्रहण करेगी। गुंजन को तराशने में हरियाणा खेल विभाग के प्रशिक्षक चांद राम का अहम योगदान है। इतना ही नहीं वह धंतौड़ी से रोजाना सुबह व सायं के समय अपने पिता प्रदीप कुमार के साथ अभ्यास करने के लिए द्रोणाचार्य स्टेडियम में पहुंचती है।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने गुंजन और उनके प्रशिक्षक चांद राम को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह खिलाड़ी निश्चित ही आने वाले समय में सराहनीय प्रदर्शन करेगी और देश के लिए मेडल जीतेगी। इस खिलाड़ी ने पिछले तीन वर्षों में खूब मेहनत की है, जिसके परिणामस्वरूप ही केरल राज्य में भारत की नहीं विश्व की सर्वश्रेष्ठ धावक रही पीटी ऊषा की अकेडमी में चयन हुआ है। इस अकेडमी में गुंजन को हर प्रकार की उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाईं जाएंगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षक चांद राम ने गुंजन को बधाई देते हुए कहा कि इस खिलाड़ी से नर्सरी में अभ्यास कर रहे 50 से ज्यादा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। यह सभी खिलाड़ी पिछले तीन साल से सुबह और सायं के समय द्रोणाचार्य स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं। इस नर्सरी की खिलाड़ी गुंजन 800 मीटर दौड़ में लगातार अभ्यास कर रही है। इनकी मेहनत के कारण ही गुंजन का चयन पीटी ऊषा अकेडमी के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके पिता प्रदीप कुमार के योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता। वे मोटरसाइकिल से अपनी बेटी को सुबह- शाम धंतौड़ी गांव से द्रोणाचार्य स्टेडियम में लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed