फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra won the Taekwondo overall trophy.

Kurukshetra News: ताइक्वांडो ओवरऑल ट्रॉफी का विजेता रहा कुरुक्षेत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra won the Taekwondo overall trophy.
शाहाबाद। जीटी रोड पर मनमोहन सर्विस स्टेशन पर खिलाड़ियों का स्वागत करते खेल प्रेमी। स्वयं
शाहाबाद। अंबाला में संपन्न हुई ताइक्वांडो हरियाणा कप चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। चैंपियनशिप की ओवरऑल ट्रॉफी लेकर लौटे खिलाड़ियों का शाहाबाद जीटी रोड स्थित मनमोहन सर्विस स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में खेल प्रेमियों और गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प मालाओं से खिलाड़ियों का अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष इंस्पेक्टर अशोक कुमार, कोच सागर वर्मा, दीपक वर्मा और रमनदीप सिंह वालिया विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार व कोच सागर वर्मा ने बताया कि अंबाला में आयोजित प्रतियोगिता में जिला कुरुक्षेत्र और शाहाबाद के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 25 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक और 15 कांस्य पदक अपने नाम किए। शानदार प्रदर्शन के दम पर कुरुक्षेत्र ओवरऑल चैंपियन बना।
विज्ञापन

रमनदीप सिंह वालिया ने कहा कि ताइक्वांडो जैसे खेलों में खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल है और निरंतर अभ्यास व समर्पण से वे ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार और कोच सागर वर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक कुमार और कोच सागर वर्मा ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कुरुक्षेत्र के ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed