फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra University will always be welcome: Prof. Manoj Mehla

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का हमेशा स्वागत रहेगा : प्रो. मनोज मेहला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra University will always be welcome: Prof. Manoj Mehla
कुरुक्षेत्र।  युवा रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर में प्रो डीएस राणा ने प्रो मनोज मेहला को किया सम्म
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तत्वावधान में राजस्थान के उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और आपदा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य युवाओं में मानवतावादी मूल्यों को बढ़ावा देना, आपदा के समय राहत कार्यों के लिए तैयार करना और स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना है।
विज्ञापन


शिविर में प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन कार्यशाला, रक्तदान जागरूकता अभियान, योग व स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां, दल निर्माण अभ्यास और नेतृत्व विकास सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त उदयपुर के ऐतिहासिक और शैक्षिक स्थलों का पैदल भ्रमण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शिविर का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


शिविर के तीसरे दिन के आयोजन पर राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के अधिष्ठाता प्रोफेसर मनोज कुमार मेहला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं और विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का हमेशा स्वागत रहेगा और भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रोफेसर डीएस राणा ने प्रोफेसर मनोज कुमार मेहला का आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने सुबह छह बजे लगभग नौ किलोमीटर की पैदल यात्रा की और फतेह सागर झील का भ्रमण किया। युवाओं ने लोगों को रेडक्रॉस की गतिविधियों और मानव सेवा के बारे में जागरूक किया। इसके बाद गायन प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता और प्राथमिक उपचार विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिनमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed