फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra University became All India Basketball Champion

Kurukshetra News: ऑल इंडिया बास्केटबॉल चैंपियन बना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra University became All India Basketball Champion
कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हुआ, जिसमें प्रो. ए.आर. चौधरी , डीन स्टूडेंट वेलफेयर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने मुख्य अतिथि के रूप में और अर्जुन अवार्डी व भीम अवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार ने गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में शिरकत की। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम पहले स्थान पर रही जबकि आईटीएम ग्वालियर की टीम दूसरे व पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यतिथि प्रॉफ़ एआर चौधरी ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि आत्मअनुशासन, समर्पण और देशप्रेम का प्रतीक है। अपने खेल के माध्यम से अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन


बॉक्सर मनोज कुमार ने खिलाड़ियों को कहा कि वे हमेशा ही साकारात्मक रहते हुए आगे बढ़ें। खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने चैंपियनशिप की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और मनोज कुमार ने अपनी ओर से तीनों विजेता टीमों को 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम के समापन पर बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजन समिति का आभार जताया। इस अवसर पर नितिन सहगल, वॉलीबॉल कोच राजेश मेहला, रमेश मलकीत, राजेश सोबती सहित कई अन्य टीम अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed