{"_id":"69fbad757b36b6547201930c","slug":"kurukshetra-team-won-silver-medal-in-hockey-tournament-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-154431-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हॉकी टूर्नामेंट में कुरुक्षेत्र की टीम ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हॉकी टूर्नामेंट में कुरुक्षेत्र की टीम ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सिल्वर मेडल जीतने के बाद टीम कुरुक्षेत्र। स्वयं ।
कुरुक्षेत्र। यमुनानगर में 2-3 मई तक आयोजित 6 ए साइड हॉकी टूर्नामेंट में कुरुक्षेत्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाते हुए लगातार कई मुकाबले जीते।
कुरुक्षेत्र की टीम ने पहले मैच में रामपुर खदर को 5-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में वीर हॉकी अकादमी को 4-1 से मात दी। तीसरे मैच में भिवानी बपोरा की टीम को 2-0 से हराया, जबकि चौथे मैच में खेवड़ा हॉकी टीम को 5-0 से शिकस्त दी।
फाइनल मुकाबला सरस्वती यमुनानगर की टीम के साथ खेला गया, जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद हुए शूटआउट में कुरुक्षेत्र की टीम 2-1 से मुकाबला हार गई और टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
टीम में आर्यन, भविष्य, साहिल, वाशु और रेहान सहित अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के कोच सोहन लाल ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने अपना शत प्रतिशत दिया है। हालांकि पेनल्टी शूटआउट मुकाबले में टीम पिछड़ गई वरना खिलाड़ियों का स्वर्ण पदक पक्का था।