फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Solar eclipse fair on 25th, 8 special trains will run from Delhi and Jind route

कुरुक्षेत्र: सूर्य ग्रहण मेला  25 को, दिल्ली व जींद रूट पर चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Sat, 22 Oct 2022 07:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Oct 2022 07:24 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र आने वाली 11 और जाने वाली 17 ट्रेनों का कुरुक्षेत्र जंक्शन पर ठहराव दो से पांच मिनट किया गया है। प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मेले में पांच लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चौकसी भी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Kurukshetra: Solar eclipse fair on 25th, 8 special trains will run from Delhi and Jind route
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र में 25 अक्तूबर को सायं 4 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट पर सूर्य ग्रहण लगेगा। इस दौरान लगने वाले मेले में देश-प्रदेश से पांच लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है।

विज्ञापन


मेले में आठ स्पेशल ट्रेन चलेंगी और कुरुक्षेत्र जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों का ठहराव भी दो मिनट से बढ़ाकर पांच मिनट कर दिया गया है। वहीं रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चौकसी भी बढ़ा दी है। जीआरपी, आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों का सामान भी जांचा।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक रेलवे विभाग ने 25 व 26 अक्तूबर के लिए सूर्य ग्रहण के अवसर पर यह स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें चार ट्रेन ब्रांच लाइन और चार ट्रेन मेन लाइन पर चलेंगी। रेलवे विभाग की तरफ से ब्रांच लाइन पर जींद से सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर चलकर कुरुक्षेत्र में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर, जींद से दोपहर 12 बजे चलकर कुरुक्षेत्र में दोपहर दो बजे, कुरुक्षेत्र से सायं पांच बजे चलकर जींद में रात्रि आठ बजकर 30 मिनट पर, कुरुक्षेत्र से रात्रि आठ बजकर 50 मिनट से चलकर जींद में रात्रि 11.50 मिनट पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार मैन लाईन पर पानीपत से दोपहर 12 बजे चलकर कुरुक्षेत्र में दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर, कुरुक्षेत्र से दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर चलकर अंबाला सायं 3.15 बजे, अंबाला से सायं 5 बजकर 45 मिनट पर चलकर कुरुक्षेत्र में सायं छह बजकर 40 मिनट और कुरुक्षेत्र से रात्रि 7.25 मिनट पर चलकर दिल्ली में रात्रि 11 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी।

उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि रेलवे विभाग ने कुरुक्षेत्र पहुंचने वाली 11 और कुरुक्षेत्र से जाने वाली 17 ट्रेनों के कुरुक्षेत्र जंक्शन पर ठहराव का समय दो मिनट से बढ़ाकर पांच मिनट कर दिया है। इनमें, झेलम एक्सप्रेस, नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, फाजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस, अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, पठानकोट-दिल्ली सुपरफास्ट, मालवा एक्सपे्रस, पीएनपी-बीएनडब्लयू एकता एक्सपे्रस, जम्मू मेल, हिमाचल एक्सपे्रस, कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस, जेएटी-टाटा एक्सप्रेस शामिल है।


इस प्रकार कुरुक्षेत्र से जाने वाली 17 ट्रेनों जिनमें, अमृतसर एक्सप्रेस, बीएनडब्लयू-कालका एक्सप्रेस, शाने-ए-पंजाब एक्सप्रेस, दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस, बीकेएन-एचडब्लयू एक्सपे्रस, पश्चिम एक्सप्रेस, नादंड-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस, दिल्ली-बीटीआई एक्सप्रेस, नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस, नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, दिल्ली-कालका एक्सप्रेस स्पेशल, जम्मू मेल, हावड़ा-कालका नेता जी एक्सप्रेस, एसबीपी-जेएटी एक्सप्रेस स्पेशल, पुणे-जेएटी एक्सपे्रस, हिमाचल एक्सपे्रस, केआईआर-एएसआर एक्सपे्रस शामिल है, का भी कुरुक्षेत्र जंक्शन पर ठहराव भी पांच मिनट का किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed