फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra slipped from second to third place in the case of Prime Minister's Housing Scheme

प्रधानमंत्री आवास योजना के मामले में दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसका कुरुक्षेत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra slipped from second to third place in the case of Prime Minister's Housing Scheme
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में अब2802 लोगों के घर बनने का सपना साकार होगा। इन लाभार्थियों के मकान पीएमएवाई के तहत पास हो चुके हैं। इनमें 1305 लाभार्थियों को मकान तोड़ने का (एलओआई) पत्र भी मिल चुका है। वहीं करीब 529 लोगों के आवेदन में कई तरह की खामियां होने के कारण उनको दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि पीएमएवाई के मामले में अब जिला कुरुक्षेत्र दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गया है। इस मामले में जिला जींद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है तथा यमुनानगर की पहले स्थान की स्थिति बरकरार है।
विज्ञापन

बता दें नए साल पर कुरुक्षेत्र को पीएमएवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से अवॉर्ड मिल चुका है। कुरुक्षेत्र के दीदार नगर निवासी 78 वर्षीय बीरबल और उनकी धर्मपत्नी रोशनी को सर्वश्रेष्ठ मकान के निर्माण पर पीएम ने शुभकामनाएं दी थी। जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुसार जिला कुरुक्षेत्र में पीएमएवाई के तहत 2802 लाभार्थियों के मकान पास हुए है। इनमें सबसे ज्यादा 937 लाभार्थी कस्बा लाडवा से संबंधित है। इस योजना के तहत थानेसर में 801, शाहाबाद में 472 व पिहोवा 592 लाभार्थी शामिल है। इसमें सबसे ज्यादा एलओआई थानेसर को मिली है। वहीं डीएमसी कार्यालय की ओर से 2586 लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए किस्त भी मिल चुकी है। इसमें 835 को लाभार्थियों को पहली किस्त मिल चुकी है। वहीं 729 को दूसरी तथा 475 लाभार्थियों को तीसरी किस्त मिल चुकी है। हालांकि करीब 529 के आवेदन खामियों के चलते वापस किए गए है। यहां बता दें योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से मकान बनाने के लिए तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये दिए जाते हैं। पहली किस्त एक लाख रुपये नींव भरने पर, दूसरी किस्त एक लाख रुपये लेंटर डालने पर तथा अंतिम किस्त 50 हजार रुपये मकान पूर्ण होने पर अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।
विज्ञापन

उनके पास नहीं फंड: भारत भूषण गोगिया
जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) भारत भूषण गोगिया ने बताया कि उनके पास फंड नहीं है। यही सबसे कारण है कि कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर खिसक गया। जैसे ही उनको फंड जारी होंगे उसे वितरित कर दिया जाएगा। वहीं योजना के नोडल अधिकारी भी सेवानिवृत हो गए है। फिलहाल नप सचिव को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पीएमएवाई योजना का डेटा
स्थान मकान पास एलओआई पहली किस्त दूसरी तीसरी किस्त
थानेसर 801 550 323 302 235
शाहाबाद 472 173 153 132 70
पिहोवा 592 219 155 126 32
लाडवा 937 363 204 169 138
कुल 2802 1305 835 729 475
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed