फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kurukshetra, school, upgrade, 10 school, education

जिले को मिला 10 अपग्रेड स्कूलों का तोहफा

Tue, 30 May 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 30 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
kurukshetra, school, upgrade, 10 school, education
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

प्रदेश सरकार ने जिले को 10 अपग्रेड स्कूलों का तोहफा दिया है। इनमें से सबसे अधिक 4 स्कूल विधायक सुुभाष सुधा के हलका थानेसर के है तो वहीं राज्यमंत्री कृष्ण बेदी व लाडवा विधायक डॉ पवन सैनी के विधान सभा क्षेत्रों में 3-3 स्कूल अपग्रेड हुए है। अपग्रेड हुए स्कूलों में एक स्कूल मिडिल से हाई बना तो बाकी सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाए गए है। जिसके चलते अब इन गांवों के छात्र-छात्राओं को 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। देर सांय यह सूची आते ही संबंधित गांवों के लोगों व छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि कई अन्य स्कूलों के भी अपग्रेड होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अधिकारियों की मानें तो यही 10 स्कूल अपग्रेड होने की सभी शर्तें पूरी करते थे, जिनकी सूची विभाग के पास भेजी गई थी। इन स्कूलों को अपग्रेड किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

विज्ञापन


इसी सत्र से ही पढ़ाई की उम्मीद : डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य का कहना है कि जिला के यही स्कूल अपग्रेड होने की शर्ते पूरी करते थे, जिन्हें सरकार व विभाग ने अपग्रेड कर दिया है। हालांकि अभी इन स्कूलों में शिक्षकों के पदों आदि को लेकर कोई सूचना नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसी सत्र से ही अपग्रेड अनुसार पढ़ाई शुरु कर दी जाएगी। अभी विभाग की ओर से आने वाले निर्देशों की इंतजार है। उन्होंने बताया कि यह बेहद खुशी की बात है कि अब बच्चो को 12वीं कक्षा तक के लिए पढ़ाई करने कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि संबंधित स्कूलों के आस-पास के गावों के बच्चों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन


ये स्कूल हुए अपग्रेड
थानेसर विस क्षेत्र

गांव    स्कूल    अपग्रेड
भिवानी खेड़ा    जीएमएस    जीएसएसएस
दयालपुर    जीएमएस    जीएचएस
पिंडारसी    जीएचएस    जीएसएसएस
हथिरा    जीएचएस    जीएसएसएस

लाडवा विस क्षेत्र
गांव    स्कूल    अपग्रेड
सल्पानी    जीएमएस    जीएसएसएस
धंतौड़ी    जएमएस    जीएसएसएस
रावा    जीएमएस    जीएसएसएस

शाहाबाद विस क्षेत्र
गांव    स्कूल    अपग्रेड
पिपली    जीएचएस    जीएसएसएस
कोलापुर    जीएचएस    जीएसएसएस
संघौर    जीएचएस    जीएसएसएस

पिहोवा विस क्षेत्र
कोई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed