{"_id":"592c6f564f1c1b5163bdbc61","slug":"kurukshetra-plot-incroachement-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो में दी प्लॉट पर कब्जा करने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो में दी प्लॉट पर कब्जा करने की शिकायत
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 30 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
गांव गुमथलागढू के एक अनुसूचित जाति के परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर उनके प्लॉट पर कब्जा करने और जातिसूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत परिवार ने सीएम विंडो में दी थी। इसको लेकर सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने तलब किया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए।
विज्ञापन
सीएम विंडो में शिकायत करने वाले पवन कुमार ने बताया कि गांव में जोहड़ के पास उसका एक प्लाट है। इसकी चारदीवारी थी और उसमें पेड़-पौधे लगाए हुए थे। इस प्लाट पर उसके परिवार का करीब पिछले 30 साल से कब्जा भी है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग उनके इस प्लाट पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए उन लोगों ने प्लाट में से पेड़ काट दिए और प्लाट की चारदीवारी को भी गिरा दी। जब इस बारे में उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनको जातिसूचक शब्द कहे और गालियां भी दीं। इससे तंग आकर इसकी शिकायत सीएम विंडो पर की। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द उन्हें न्याय दिलाया जाए। इस मौके पर विक्रम, दर्शन, रामकिशन, रसाला राम, संजीव, अमीचंद, फूल चंद सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद होगी जांच : कुलदीप
गुमथलागढू चौकी इंचार्ज ने बताया कि पवन कुमार की सीएम विंडो के माध्यम से पुलिस के पास शिकायत आई है। इस मामले के लिए दोनों पक्षों को पुलिस स्टेशन पिहोवा में बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामले की जांच की जाएगी। खबर लिखे जाने तक दोनो पक्षों में बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन