फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra, pilitics, jindal, election

कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल ने भरा नामांकन

Sat, 22 Mar 2014 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 22 Mar 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra, pilitics, jindal, election
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल, इंडियन बहुजन संदेश पार्टी की प्रत्याशी कांता अलड़िया सहित 12 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन


अब तक कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 22 हो गई है। लोकसभा आम चुनावों के लिए 22 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल गजराज के नामांकन कक्ष में शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त निखिल गजराज ने कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल सहित सभी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल के साथ वित्त एवं सिंचाई मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, नगर निकाय मंत्री सावित्री जिंदल, मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम के चेयरमैन एवं शाहाबाद के विधायक अनिल धंतौड़ी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन जिंदल की कवरिंग प्रत्याशी के रूप में उनकी पत्नी शालू जिंदल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पूर्व सांसद कैलाशो सैनी भी मौजूद थीं।

इंडियन बहुजन संदेश पार्टी की ओर से कांता अलड़िया ने अपना नामांकन पत्र भरा। उनके साथ कृष्ण राणा, मनोज शर्मा, शिवचरण सैनी, राजेश लठवाल, गुरदीप निवारसी मौजूद थे।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रत्याशी बलबीर सैनी ने भी बकाया कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाए। उनकी पत्नी संतोष सैनी ने उनके कवरिंग प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र भरा।

उनके साथ पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र घराड़सी, प्रदीप सैनी, सुभाष सैनी, जगदीश सैनी मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार सैनी के कवरिंग उम्मीदवार के रूप में उनके बेटे पवन सैनी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ एडवोकेट रणदीप सिंह, विनित बजाज, पुनित मल मौजूद थे।    

जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में नेशनल जनहित कांग्रेस (एबी) के उम्मीदवार ओंकार सिंह ने अपना नामांकन पत्र भरा। उनके साथ अजय तनेजा एडवोकेट, गुलाब सिंह संधु, रणजोत सिंह कक्कड़, यादविंदर सिंह मौजूद थे।

भारतीय शक्ति चेतना की तरफ से रामेश्वर सैनी ने नामांकन पत्र भरा। उनके साथ राजेंद्र महता, राय सिंह, रश्मी सैनी, मीना सैनी मौजूद थे। चार्टर्ड अकाउंटेंट सतीश सिंगला ने आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र भरा।


उनके साथ नरेश गोयल, सुरेंद्र मित्तल, जगत सिंह मौजूद थे। आजाद उम्मीदवार के रूप में नारायणगढ़ से धर्मपाल धीमान ने अपना नामांकन पत्र भरा। उनके साथ नरेंद्र कुमार, कमल कुमार, जीत सिंह, दीपक, राजकुमार मौजूद थे।

तीसरे आजाद उम्मीदवार के रूप में रामकिशन आलमपुर ने अपना नामांकन पत्र भरा। उनके साथ सुरेश कुमार, मुनीष कुमार, जोगिंद्र, सुरेंद्र बहल मौजूद थे।

शुक्रवार को जसविंद्र सिंह ने चौथे आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ बलबीर सिंह थे।

आजाद उम्मीदवार के रूप में कैथल निवासी सुरेंद्र कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ डा. सुरेश, अश्विनी कुमार और चैतन्य गर्ग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed