{"_id":"5e8d258f561d0bda7f0da516dbdc8e50","slug":"kurukshetra-pehowa-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र चौदस मेला आज, सुरक्षा चाक चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र चौदस मेला आज, सुरक्षा चाक चौबंद
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 27 Mar 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र चौदस मेले में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहली बार हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) स्तर की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
सुरक्षा के लिहाज से शहर में 18 आंतरिक व 9 बाहरी नाकों सहित कुल 27 नाके और 8 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि दो ड्यूटी मैजिस्ट्रेट अतिरिक्त तौर पर मौजूद होंगे।
महिला पुलिस सहित 700 पुलिस कर्मचारी दिन-रात श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। एचएचएमडी सुरक्षा व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री स्तर के कार्यक्रमों के दौरान हर व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जाती है।
पिहोवा मेले में पहली बार ऐसी व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक वाई पूर्ण कुमार ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद कहा कि मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पेट्रोलिंग, राइडिंग, घुड़रसवार, गोताखोर, वॉकी-टॉकी सेट्स सहित हर प्रकार की आधुनिक सुविधाओं से लैस पुलिस कर्मचारी कड़ी नजर रखेंगे। इसके अतिरिक्त गुप्तचर विभाग भी संदिग्ध गतिविधियों पर अपनी निगाह रखेगा।
विज्ञापन
किसी भी अवांछित व्यक्ति पर नजर रखने के लिए 8 सीसीटीवी कैमरे पूरे मेेला परिसर में लगाए गए हैं। नशाखोरी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि पिहोवा की धार्मिक महत्ता को बनाए रखने के लिए मेले के दौरान किसी भी प्रकार का नशा नहीं बिकने दिया जाए।
कोई भी व्यक्ति अगर ड्राई एरिया में नशा बेचते अथवा सेवन करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी गोरखपाल राणा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार उन्होंने पुलिस टीम के साथ सभी नाकों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।
उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि हर आने जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी निगाह रखी जाए। किसी पर भी संदेह होने पर तुरंत आलाधिकारियों को सूचना दी जाए।
इस अवसर पर डीएसपी गोरखपाल राणा, थानाध्यक्ष उमेद सिंह, चौकी प्रभारी फूल सिंह, गुरजीत सिंह सहित तमाम पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।