फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ????????? ?? ???? ?? ??? ????? ????????? ????? ?? ??????? : ????? ????

मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया बीमारियों से बचाव के लिए अलर्ट मोड में रहे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी:संदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
????????? ?? ???? ?? ??? ????? ????????? ????? ?? ??????? : ????? ????
हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए अलर्ट मोड में रह कर काम करने के निर्देश दिए हैं। खेलमंत्री ने कहा कि इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं होगी। साथ ही खेल मंत्री संदीप सिंह ने दूरभाष से प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि उपमंडल में लोगों को डेंगू जैसी बीमारियों से बचाने के लिए उचित प्रबंध करना सुनिश्चित करेंगे। सभी लोगों को डेंगू बीमारी से बचाव करने के प्रति जागरूक करेंगे। इसके साथ सभी अधिकारी फील्ड में रहकर तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरा फोकस रखेंगे। इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने एसडीएम सोनू राम को आदेश दिए कि स्वास्थ्य केंद्रों पर नजर रखेंगे और शहर व गांवों में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से डेंगू जैसी बीमारियों के प्रति फीडबैक लेंगे और जिस भी जगह पर कोई कमी नजर आए उसको पूरा करने का काम करेंगे। उन्होंने एसएमओ को आदेश दिए है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आमजन को कोरोना महामारी के साथ-साथ मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए जागरूक रहना होगा तथा सरकार व प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी हिदायतों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed