{"_id":"aae5c49df70c9ef7bc3edece9d624c0a","slug":"kurukshetra-modi-railly-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो क्या बिल्लियां करेंगी दूध की चौकीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो क्या बिल्लियां करेंगी दूध की चौकीदारी
राजेश शांडिल्य/कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 04 Apr 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, रॉबर्ट वाड्रा सहित यूपीए सरकार के कई नेताओं पर एक साथ निशाना साधा।
उन्होंने कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में हुई विजय रैली में जनता से देश से कांग्रेस शासन को खात्म करने की अपील की।
मोदी ने राहुल गांधी के लिए सवाल दागते हुए कहा-शहजादे जी, मैं पूछता हूं, भ्रष्टाचार से जिन्होंने देश का मुंह काला किया है, क्या ऐसे चोर भी आपके चौकीदार होंगे।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ सोनिया, राहुल और दामाद जी को जानती है। टूजी क्या है, उसे मालूम नहीं। उन्होंने पूछा, क्या अब वाड्रा जमीनों के चौकीदार होंगे।
उन्होंने जल-थल-वायु कुछ नहीं छोड़ा, अब भी उन्हें ही देश का चौकीदार बनाओगे क्या? कहा, राहुल आप दूध की चौकीदारी ऐसी ही बिल्लियों से कराना चाहते हैं, ताकि आप पर कोई आंच न आए।
विज्ञापन
मोदी ने टूरिज्म, व्यापार, किसानों, नदियों का मुद्दा भी उठाया। कहा, सरस्वती नदी नाले का रूप धारण कर चुकी है। कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश को लूटने वालों से निपटा जाएगा।
कांग्रेस के खरीदे कुछ वोट कटाऊ लोग कांग्रेस के ठेकेदार बन चुनाव मैदान में उतरे हैं। मोदी ने अपील की कि लोग कांग्रेस के ऐसे ठेकेदारों से बचें। कांग्रेस को भी अब चिंता सताने लगी है कि 16 मई के बाद कहां जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह दौर राष्ट्रहित में अमूल्य समय का सदुपयोग करने का समय है। देश को मजबूत सरकार की जरूरत है। इसके लिए 300 से अधिक सीटों वाली मजबूत सरकार की जरूत है।
आपने उन्हें 60 साल का समय दिया और हमें 60 महीने का समय दो, तो मैं देश का भाग्य बदल दूंगा।
उन्होंने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के बारे में कहा कि राजकुमार सैनी सेवा करने के लिए जनता से समर्थन चाहते हैं। वह जनता के साथ अपना पसीना बहाने वाले व्यक्ति हैं।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि 10 अप्रैल को हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जनता भाजपा के समर्थन में मतदान करे। वोट खरीदने वालों के बहकावे में न आकर देश को सशक्त प्रतिनिधित्व देने के लिए जनता मतदान करे।
दूर तक देख रहा हूं, माथे ही माथे हैं
रैली में भीड़ और उनका उत्साह देख मोदी ने कहा कि मैं दूर तक देख रहा हूं, माथे ही माथे चमक रहे हैं। आपका उत्साह और कांग्रेस के प्रति गुस्सा ये जाहिर करता है कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस सरकार खाता भी नहीं खोल सकेगी।
गीता की भूमि पर पवित्र पसीना जीतेगा
मोदी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कुछ लोग पैसे का खेल खेल रहे हैं। एक ओर पैसा है और दूसरी ओर आपका पसीना। उन्हें यकीन है कि गीता की भूमि पर नैतिकता और उसूल जीतेंगे। यहां पैसा नहीं, बल्कि पवित्र पसीना विजयी होगा।