फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra Grandson fulfills grandfather dream NRI groom arrives with bride by helicopter

Kurukshetra: पोते ने किया दादा का सपना पूरा, हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर पहुंचा NRI दूल्हा

Fri, 17 Mar 2023 09:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 Mar 2023 09:37 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र के गांव समसपुर के रहने वाले प्रदीप कुमार दादा का सपना पूरा करने के लिए दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर आया है। जिसे देखने के लिए गांव वालों की भीड़ उमड़ गई।

विज्ञापन
Kurukshetra Grandson fulfills grandfather dream NRI groom arrives with bride by helicopter
हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर पहुंचा दुल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लाने का दादा का सपना आखिरकार एनआरआई पौत्र ने पूरा कर दिया। दूल्हा जब हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर अपने घर पहुंचा तो ग्रामीण उसे देखने के लिए उमड़ पड़े। पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


हेलीकॉपटर को देखने के लिए उमड़ पड़े समस्पुर के ग्रामीण, छा गई खुशी की लहर
मौका था मूल रूप से गांव समसपुर के रहने वाले प्रदीप कुमार की शादी का। वीरवार को  प्रदीप कुमार की बरात धुराला के पास गांव गोविंद माजरा जानी थी। पहले से तय योजना के तहत सुबह बरात जाने के समय ही गांव में हेलीकॉप्टर पहुंच गया तो इसमें प्रदीप सहित पांच लोग सवार हुए। इनमें प्रदीप के ताऊ फूल सिंह, रिश्ते में दादा फकीर चंद व परिवार के अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हिसार में इन्फ्लुएंजा से मौत: स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, पंजाब के लोगों की निकाली जाएगी ट्रैवल हिस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप अपनी दुल्हन स्नेहा को हेलीकॉप्टर में लेकर दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे वापस पहुंचा तो उसे देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी तैनात रही, लेकिन जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा तो कुछ ही पलों में ग्रामीण बेहद करीब से हेलीकॉप्टर निहारते रहे। किसी ने सेल्फी ली तो किसी ने वीडियो व फोटो बनाई।

दादा का सपना पूरा कर मिली बेहद खुशी: प्रदीप
दूल्हे प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके दादा कुंदन राम का सपना था कि वह अपनी शादी में दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर आएं। हालांकि आज उनके दादा इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनका यह सपना पूरा कर उन्हें व पूरे परिवार को बेहद खुशी हुई है। दादा का सपना पूरा करने के लिए पिता गुलाब चंद व मां रेखा देवी ने भी भरपूर सहयोग किया।


सात साल पहले पुर्तगाल गया था प्रदीप
प्रदीप कुमार ने बताया कि वह करीब सात साल पहले पुर्तगाल गया था। कई साल से उसके अलावा  माता-पिता भी डेनमार्क में स्थाई निवासी है। वह अपने दादा का सपना पूरा करना चाहता था और इसी के चलते उसने यहीं पर आकर शादी रचाई। इसके लिए वे 23 फरवरी को गांव में पहुंच गए थे। वहीं उनकी मां रेखा देवी का कहना था कि उनका सपना था कि कभी हेलीकॉप्टर में बैठेंगी, यह सपना बेटे ने पूरा कर दिया है।

इस गांव ही नहीं आसपास भी आज तक कोई अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर नहीं आया है। वहीं ऋषिपाल ने बताया कि उनका भतीजा प्रदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है और आज उसने दादा का सपना पूरा किया तो पूरा परिवार ही नहीं गांव भी बेहद खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed