फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra Farmers angry due to lack of paddy procurement, blocked highway

Kurukshetra: धान खरीद सुचारू न होने से भड़के किसान, हिसार-अंबाला हाईवे किया जाम

Wed, 09 Oct 2024 02:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 09 Oct 2024 02:51 PM IST
सार

किसानों का कहना है कि वे कईं-कईं दिनों से धान लेकर मंडी में आए हुए हैं लेकिन उनकी धान खरीद नहीं की जा रही। उन्हें मंडी में धान डालने तक की जगह नहीं मिल पा रही। जो धान खरीदा जा चुका है उसका उठान भी तेजी से नहीं किया जा रहा।

विज्ञापन
Kurukshetra Farmers angry due to lack of paddy procurement, blocked highway
कुरुक्षेत्र में किसानों ने लगाया जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र में धान खरीद सुचारू न होने व नमी के नाम पर कट लगने से इस्माईलाबाद के किसान भड़क गए और हिसार-अंबाला नेशनल हाईवे 152 जाम कर दिया। 
विज्ञापन


हाईवे जाम होने से बड़ी संख्या में वाहन फंस गए हैं। किसानों को मनाने के लिए अधिकारी लगे हैं लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं।

जाम लगा रहे किसानों का कहना है कि वे कईं-कईं दिनों से धान लेकर मंडी में आए हुए हैं लेकिन उनकी धान खरीद नहीं की जा रही। उन्हें मंडी में धान डालने तक की जगह नहीं मिल पा रही। जो धान खरीदा जा चुका है उसका उठान भी तेजी से नहीं किया जा रहा। किसानों का कहना है कि कईं दिनों से मौसम साफ है और जो धान सूखा है उसमें भी नमी की आड़ में 150 रुपये तक का कट लगाया जा रहा है। यह धान खरीद की आड़ में उनसे लूट है, जो सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed