फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: DEO and BEO arrived two hours late in Jan Samvad

Kurukshetra: जनसंवाद में दो घंटे देरी से पहुंचे DEO व BEO, राज्यमंत्री ने दिए कारण बताओ नोटिस के निर्देश

Fri, 03 Nov 2023 05:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 05:18 PM IST
सार

थानेसर के पांच गांवों में राज्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम किए। अधिकतर समस्याएं मौके पर निपटाई गई। राज्यमंत्री ने तीन दिन पहले ही एक अधिकारी को सस्पेंड करने व दो को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
Kurukshetra: DEO and BEO arrived two hours late in Jan Samvad
राज्यमंत्री ने किए जनसंवाद कार्यक्रम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुरुक्षेत्र में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा अनदेखी फिर सामने आई है। शुक्रवार को हुए जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाशिक्षा अधिकारी व खंडशिक्षा अधिकारी दो घंटे लेट पहुंचे, जिसके चलते उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


यहीं नहीं राज्यमंत्री ने कड़ी सख्ती दिखाते हुए अन्य अधिकारियों को भी इस तरह की अनदेखी व लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी तो वहीं यह भी कहा कि अधिकारियों को ऐसे हर कार्यक्रम को गंभीरता से लेना चाहिए। ये कार्यक्रम लोगों की सुनवाई के लिए है, ताकि उनकी समस्या को मौके पर ही निपटाया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना है और मुख्यमंत्री स्वयं जनसंवाद कार्यक्रमों की निगरानी और शिकायतों की समीक्षा कर रहे हैं। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने गांव समसपुर, मुंडा खेड़ी, घराड़सी, हथीरा व किरमच में जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान लोगों की समस्याओं का निवारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी पांच गांवों में राशन कार्ड, पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए एसडीएम को विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री के समक्ष जब गांव समसपुर में शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायत आई तो मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी न होने पर कड़ा संज्ञान लिया गया। उन्होंने डीईओ और बीईओ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संकल्प आमजन के जीवन में सरलता लाना है। इस विषय को जहन में रखते हुए बिचौलिया तंत्र को समाप्त करने और सरकारी योजनाओं तथा सेवाओं को पारदर्शी तरीके से आमजन तक पहुंचाने का काम प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। 

नप की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा ने विधायक सुभाष सुधा द्वारा थानेसर हलका में करवाए गए विकास कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। भाजपा युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहिल सुधा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा, भाजपा युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहिल सुधा, एसडीएम सुरेंद्र पाल, जिला परिषद के सीईओ अशोक कुमार, डीएसपी सुभाष चंद्र, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन देवी दयाल घराड़सी, ब्लॉक समिति चेयरमैन के प्रतिनिधि राममेहर शास्त्री, मंडल प्रधान रमेश, सरपंच मनोज गुर्जर, सोमप्रकाश, कृष्ण कुमार, सीमा देवी, सरपंच सोनिया रानी, प्रतिनिधि सोहन, रीना रानी, पूर्व सरपंच राजेंद्र आदि मौजूद थे।

एक अधिकारी को सस्पेंड व तीन को नोटिस जारी करने के पहले दिए जा चुके निर्देश
राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने 30 अक्तूबर को पिहोवा के गांव सारसा व संधौली में जनसंवाद किए थे, जहां समाज कल्याण अधिकारी ने अपनी जगह डाटा एंट्री ऑपरेटर को भेज दिया था। राज्यमंत्री ने इस अधिकारी को सस्पेंड करने व जीएम रोडवेज, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन व एडीओ को गैर हाजिर रहने पर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया था जबकि गांव मलिकपुर में देर से पहुंचे पिहोवा के बीईओ को भी कड़ी चेतावनी दी थी।


एसडीएम को दिए प्रार्थी को रिक्शा दिलवाने के निर्देश
गांव घराड़सी में कार्यक्रम के दौरान प्रार्थी कृष्ण कुमार ने राज्यमंत्री को आवेदन दिया कि दोनों टांगों से दिव्यांग है। इसलिए उसे बैटरी संचालित रिक्शा उपलब्ध करवाई जाए। इस आवेदन पर राज्यमंत्री ने एसडीएम को निर्देश दिए कि प्रार्थी को रिक्शा दिलवाई जाए। उधर राज्यमंत्री के समक्ष पीला कार्ड ना होने की समस्याओं को गांव घराड़सी के लोगों ने खुलकर रखा। इस गांव के लोगों की समस्या को जानने तथा फीडबैक लेने के उपरांत दिलबाग सिंह, मधु और राकेश कुमार के पीले राशन कार्ड मौके पर ही बनवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed