फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra crime news in brief

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र की अपराध संक्षेप की खबरें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra crime news in brief
घर से सामान चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने घर से चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पिहोवा के भट्ट माजरा के रहने वाले कर्ण, नंद काॅलाेनी निवासी सुनील कुमार उर्फ गोरखा और अंबाला के नडयाली गांव के मुकेश कुमार के रूप में हुई है। 17 सितंबर को थाना शहर पिहोवा में विमल कुमार ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनके भाई के एसबीआई बैंक काॅलोनी स्थित मकान से चाेरों ने ताले तोड़कर सोने के गहने, चांदी के बर्तन, नकदी और सामान चुरा लिया। जांच के बाद टीम ने आरोपियों को पकड़ा। अदालत ने कर्ण को दो दिन की पुलिस रिमांड और मुकेश व सुनील को कारागार भेज दिया है।


सत्संग भवन से चोरी का आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने विश्व मानव रूहानी केंद्र शाहाबाद के सत्संग भवन से चोरी के आरोप में माजरी मोहल्ले के रहने वाले सागर शर्मा को गिरफ्तार कर चोरी किया हुआ सामान बरामद किया है। थाना शाहाबाद में 7 सितंबर को अंबाला के राऊ माजरा गांव के रहने वाले अशोक कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि मारकंडा नदी में बाढ़ के कारण सत्संग भवन में पानी भर गया था और कोई सेवादार मौजूद नहीं था। सेवादार कुलदीप सिंह ने दोपहर दो बजे दो व्यक्तियों को सामान चुराते देखा। चोरों ने भवन के कैमरे तोड़कर दो एंपलीफायर, दो माइक, स्पीकर, स्टैंड यूनिट और दो छत वाले पंखे चुरा लिए। शनिवार को शहर चौकी टीम ने सागर शर्मा को गिरफ्तार किया। चोरी किया हुआ सामान बरामद कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया और उसे कारागार भेज दिया गया। चौकी प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि सागर शर्मा पर थाना इस्माईलाबाद में छीनाझपटी का मामला भी दर्ज है जिसमें जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन


एनआरआई के घर से चोरी किए हुए सामान के साथ दो गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने एक एनआरआई के घर से चोरी के मामले में दो आरोपियों, सुखविंदर सिंह और राजू को गिरफ्तार किया है, जो अरुणाय गांव के रहने वाले हैं। थाना सदर पिहोवा में अरुणाय गांव के रहने वाले गुरविंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनके रिश्तेदार अमेरिका में रहते हैं और उनके गांव के घर की देखभाल इंद्रराम करता है। वह 17 सितंबर को गुरुद्वारे गया था। उसी दौरान पीछे से चोरों ने ताले तोड़कर सोने के गहने, चांदी के बर्तन, नकदी और घरेलू सामान चुरा लिया। शनिवार को टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। सुखविंदर से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और राजू से 8500 रुपये बरामद हुए। दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चाकू की नोक पर छीनाझपटी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने चाकू की नोक पर छीनाझपटी के मामले में एक और आरोपी मंगल उर्फ गिल निवासी छोटी जुरासी को गिरफ्तार किया है। थाना शहर पिहोवा की टीम ने आरोपी से छीना गया मोबाइल बरामद किया है। 12 सितंबर को राजस्थान के जैसलमेर के झाबरा गांव के रहने वाले नागेश ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह स्कूटी से पेट्रोल पंप जा रहा था। बाबा श्रवणनाथ स्कूल के पास दो लड़कों ने स्कूटी रुकवाकर चाकू की नोक पर उसका मोबाइल और 400 रुपये छीन लिए। 17 सितंबर को टीम ने पहले आरोपी राम उर्फ रामू को गिरफ्तार कर मोबाइल और चाकू बरामद किया था। 20 सितंबर को टीम ने मंगल उर्फ गिल को गिरफ्तार किया। बरामद मोबाइल के साथ उसे अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed