{"_id":"1d1109fe3d54a94dc8eb22fdadbd96e7","slug":"kurukshetra-crime-accident-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम रूम में मृत मिला सुरक्षागार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम रूम में मृत मिला सुरक्षागार्ड
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 02 Apr 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडवा बस-अड्डे के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम में रात्रि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षागार्ड मक्खन सिंह एटीएम के बंद कमरे में संदिग्ध हालात में मृत मिला।
गांव लोहारा निवासी मृतक मक्खन सिंह के भाई शोभा सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को सुबह लगभग 8 बजे अपने भाई को मिलने लाडवा एटीएम पर आया तो देखा कि अंदर से कमरे में कुंडी लगी है।
जब आवाज देने पर भी मक्खन नहीं बोला तो वह चला गया। सुबह की ड्यूटी देने पौने नौ बजे सुरक्षागार्ड मान सिंह आया तो दरवाजा नहीं खुलने पर उसने शोभा सिंह को बुलाया।
विज्ञापन
दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई, तो मक्खन बैंच पर एक तरफ लुढ़का पड़ा था। इसकी सूचना लाडवा थाना को दी गई। पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना किया।
जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता लग पाएगा।
पीएनबी लाडवा शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक जेपी गुप्ता का कहना है कि एटीएम में तैनात सुरक्षागार्ड का बैंक से कोई लेना-देना नहीं होता। यह निजी एजेंसी को ठेके के तहत दिया गया है। ये उसी एजेंसी के कर्मचारी होते हैं।