फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra, cbse, exam

सीबीएसईः उत्तर पुस्तिकाओं की ऑन स्क्रीन मार्किंग

Sat, 29 Mar 2014 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 29 Mar 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra, cbse, exam
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम अपनाया है।
विज्ञापन


इसमें परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कलम से नहीं, बल्कि माउस क्लिक से करेंगे। सीबीएसई की ओर से नए पैटर्न ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) में उत्तर पुस्तिका को स्कैन कर जांच के लिए भेजा जा रहा है।

यह तकनीक उत्तर पुस्तिकाओं को सहेजने में भी काफी लाभदायक होगी, क्योंकि उत्तर पुस्तिका की सॉफ्ट कॉपी होने के कारण हार्ड कॉपी को संभाल कर रखने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ-साथ परीक्षा परिणाम भी जल्द घोषित कर दिया जाएगा। वहीं, रिकार्ड तैयार करने में मैनपावर की काफी हद तक बचत होगी।

कुरुक्षेत्र सहित पंचकूला रीजन के विभिन्न सेंटरों पर उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में किसी भी तरह की गलती की संभावना बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके योजना के अंतर्गत परीक्षा आयोजन में कोई बदलाव नहीं होगा। यह सिर्फ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए अपनाया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन कर उनकी पीडीएफ बनाई जा रही है।

इसके बाद उत्तर पुस्तिका का डाटा विषय और स्कूल के अनुसार सुरक्षित करने के बाद सॉफ्टवेयर में सेव कर सेंटर पर भेजा जा रहा है।

सॉफ्टवेयर के साथ भेजी गई पेपर की साफ्ट कॉपी को सेंटर पर मौजूद शिक्षक दिए गए कोड से खोलेंगे। कोड से फाइल खोलते ही जांच के लिए स्कैन कॉपी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

सारा पेपर चेक होने और अंक दिए जाने के पश्चात सॉफ्टवेयर स्वयं ही अंकों का जोड़ कर कुल नंबर बता देगा। इससे विद्यार्थियों के नंबर उसके कार्ड में विषय अनुसार जुड़ जाएंगे।


चेकिंग और अंक देने का पैटर्न बदला : खांडेराव
सीबीएसई पंचकूला के रीजनल ऑफिसर आरजे खांडेराव ने कहा कि ऑन स्क्रीन मार्किंग तकनीक समय की बचत और सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए अपनाई गई है।

ऑन स्क्रीन मार्किंग के अंतर्गत जांच प्रक्रिया में केवल जांच और अंक दिए जाने का पैटर्न बदला गया है। चेकिंग पहले की तरह ही चुनिंदा सेंटरों में हो रही है।

इनमें इंटरनेट वाई फाई कनेक्टिविटी की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षकों को जांच के लिए 15 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed