फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra, badali, Railly, inld

फूट डालो, शासन करो की नीति पर कांग्रेस : बादल

Wed, 09 Apr 2014 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Wed, 09 Apr 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra, badali, Railly, inld
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को इनेलो के समर्थन में शाहाबाद में चुनावी रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कुरुक्षेत्र संसदीय सीट से खड़े इनेलो प्रत्याशी बलबीर सैनी और अंबाला सीट से कुसुम शेरवाल के लिए वोट मांगे। जनसभा को विधायक अभय चौटाला और इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक  अरोड़ा ने भी संबोधित किया।

अपने 12 मिनट के भाषण में बादल ने कहा कि यह केवल लोकसभा का चुनाव नहीं, बल्कि एक रायशुमारी है। इस चुनाव से कमजोर, भ्रष्टाचारी केंद्र सरकार को चलता करके कांग्रेस से देश का पीछा छुड़ाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोेकसभा चुनाव के कुछ महीने बाद ही हरियाणा में विधानसभा  चुनाव होंगे। पंजाब और हरियाणा को एक ही मां के दो बेटे बताते हुए बादल ने कहा कि कांग्रेस ने फूट डालकर राज करने की नीति अपनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी देवीलाल को याद करते हुए बादल ने कहा है कि देवीलाल परिवार और बादल परिवार का रिश्ता पूरे देश में एक मिसाल है।

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने नवीन जिंदल पर आरोप लगाया कि सैनी वोट बांटने के लिए जिंदल ने ही राजकुमार सैनी को भाजपा का टिकट दिलाया। आज देश और प्रदेश से कांग्रेस का सफाया करने का मन जनता ने बना लिया है।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केएल शर्मा, विधायक अशोक कश्यप, फूल सिंह खेड़ी, राजबीर बराड़ा, शिरोमणि अकाली दल के प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा, एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क, मेंबर हरभजन सिंह मसाना, पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान, पूर्व सांसद त्रिलोचन सिंह, विधायक बिशनलाल सैनी ने भी जनसभा को संबोधित करके इनेलो प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

दस का अंक महत्वपूर्ण : अभय
इनेलो नेता एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बादल ओमप्रकाश चौटाला की कमी पूरी करने के लिए जनता से इनेलो के लिए समर्थन और सहयोग मांगने आए हैं।


उन्होंने चौटाला को परिवार को मुखिया बताया और कहा कि दस का अंक इस चुनाव में महत्वपूर्ण आंकड़ा है।

उन्होंने कहा कि दस जनपथ ने दस वर्ष तक इस देश को लूटा है और दस अप्रैल को मतदान का दिन है, कांग्रेस ने कॉमनवेल्थ, टूजी और कोयला जैसे दस बडे़ घोटाले करके देश को लूटा है, वही इनेलो ने प्रदेश कांग्रेस के दस भ्रष्ट नेताओं की सीडी जारी की। अब दस अप्रैल को मतदान के जरिये इस कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने का सुनहरी मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed