फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra achieved first place in cycling

Kurukshetra News: साइकिलिंग में कुरुक्षेत्र ने हासिल किया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra achieved first place in cycling
कुरुक्षेत्र। शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। संवाद
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय स्कूली चैस, हॉकी व साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से चार हजार के करीब खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने किया। खेल प्रवक्ता चंद्रभान कमोदा ने बताया की हॉकी प्रतियोगिता में लड़कियों ने अंडर -14 में जींद ने फरीदाबाद को 5-0 से शिकस्त दी वहीं शतरंज में अंडर-19 लड़कियों वर्ग में अंबाला ने करनाल को 4-0 से हराया जबकि साइकिलिंग में अंडर- 17 में कुरुक्षेत्र ने प्रथम स्थान, पानीपत ने द्वितीय स्थान और पंचकूला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सहायक खेल शिक्षा अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शाहाबाद में हॉकी प्रतियोगिता, आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में शतरंज और राष्ट्रीय राज मार्ग 152 पर साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साइकिल प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने के लिए मार्ग पर पुलिस द्वारा व्यवस्था की गई। शिक्षा विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहराव की उचित व्यवस्था की है। इसके लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर कमल बंसल, कंवरपाल, रणदेव संदीप, रवीना, राजेंद्र सिंह, अनिल मोर, संजीव कुमार, दलविंदर सिंह, किरण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed