फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kumari Selja said that Rahul Gandhi came as an ambassador of peace

Haryana: कुमारी सैलजा बोलीं राहुल गांधी शांति के दूत बनकर आए, हर संगठन में होती है वर्चस्व की लड़ाई

Wed, 11 Jan 2023 07:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पिपली, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, पिपली, कुरुक्षेत्र Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 07:42 PM IST
सार

पिपली में कुमारी सैलजा ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी के सवाल पर कहा कि हर संगठन में वर्चस्व की लड़ाई होती है। हरियाणा में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन
Kumari Selja said that Rahul Gandhi came as an ambassador of peace
पिपली में पत्रकारों से बातचीत करती कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा हरियाणा में लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़कर गई है। देश के इतिहास में किसी ने शायद ही 3000 किलोमीटर तक की पैदल यात्रा की हो। हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा फिरोजपुर झिरका से अंबाला तक की रही। सैलजा कुरुक्षेत्र के पिपली में रेस्ट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शांति के दूत बनकर आए हैं। भारत जोड़ों यात्रा में युवा, महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग झंडा लेकर शामिल हुए। जनता ने महसूस किया कि किसी नेता ने जमीन पर उतरकर उनकी समस्याओं को सुना। आगे भी लोगों को ऐसा नेता चाहिए, जो उनकी समस्याओं को हल करे। यात्रा में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता साथ मिलकर चले। अब कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ों यात्रा के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं के आपस में एक साथ होने बारे पूछे जाने संबंधी सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि हर संगठन में वर्चस्व की लड़ाई होती है। कांग्रेस पार्टी के संगठन बनाने बारे कुमारी शैलजा ने कहा कि संगठन जल्द ही बनेगा और संगठन में काम करने वाले वर्करों को मौका दिया जाएगा। खेल मंत्री पर लगे आरोपों बारे सैलजा ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे गंभीरता से लेना चाहिए। निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। कानून व्यवस्था को गंभीरता से लेना चाहिए। परिवार पहचान पत्र को लेकर आमजन ज्यादा परेशान है। सरकार को ऐसी योजनाएं नहीं लानी चाहिए जिनसे जनता को परेशानी उठानी पड़े।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव सुरेश यूनिसपुर,  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिमला सरोहा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य स. कंवरदीप सिंह प्रिंस, निशी गुप्ता, सुनील, महिला कांग्रेस की जिला प्रधान ग्रामीण मीना शर्मा, जरनैल सिंह डूडा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कंवरदीप सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed