फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kumaon University's pre-quarterfinal entry by defeating BR Ambedkar University

बीआर आंबेडकर विवि को हराकर कुमाऊं विवि का प्री-क्वार्टर फाइनल प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Kumaon University's pre-quarterfinal entry by defeating BR Ambedkar University
कुरुक्षेत्र। केयू में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता में भिड़तीं ख - फोटो : Kurukshetra
फोटो- 13 से 16.
विज्ञापन

बीआर आंबेडकर विवि को हराकर कुमाऊं विवि का प्री-क्वार्टर फाइनल प्रवेश
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी (महिला) हॉकी चैंपियनशिप शुरू
प्रतियोगिता में एचपीयू की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 13-0 से पीएयू विश्वविद्यालय को किया पराजित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी (महिला) हॉकी चैंपियनशिप मंगलवार से शुरू हो गई है। इस चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित 35 विश्वविद्यालयों की टीमें भागीदारी कर रही हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल और डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के बीच पहले दौर का पहला मुकाबला हुआ। इसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम ने डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय को 4-1 से पराजित कर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और पीएयू विश्वविद्यालय लुधियाना के बीच हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13-0 से पीएयू विश्वविद्यालय को मात दी है। तीसरा मुकाबला पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ और एमजेपी विश्वविद्यालय बरेली के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने 11-0 स्कोर से एमजेपी बरेली विश्वविद्यालय को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

इससे पहले खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी और विधायक सुभाष सुधा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद नायब सिंह सैनी ने मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा सरकार का ध्येय है कि युवाओं की रुचि पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी बढे़। उन्होंने कहा कि इन 7 वर्षों में हमारे युवाओं ने जितने स्वर्ण, रजत एवं कास्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है, इससे पहले इतनी बढ़ोतरी नहीं थी। सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि हमारी बेटियां किसी कम नहीं है। विधायक ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा व सुरेंद्र पालड़ का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हॉकी एस्ट्रोटर्फ व वेलोड्रम के लिए उनके द्वारा हरियाणा विधानसभा में आवाज उठाई गई थी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा और खेल निदेशक राजेश सोबती सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को 12 मैच खेले जाएगा
आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को 12 मैच खेले जाएंगे। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल व फाइनल के सभी मुकाबले शाहाबाद स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर खेले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed