फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU wrestlers won six medals in Khelo India University Games

Kurukshetra News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में केयू के पहलवानों ने जीते छह पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
KU wrestlers won six medals in Khelo India University Games
कुरुक्षेत्र। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में केयू के 13 पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वाराणसी में छह पदक जीतकर अपने नाम किए। इनमें दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, जो कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। पूरे देश से करीब 250 बेहतरीन खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, जिनमें केयू के 13 पहलवान भी शामिल थे। केयू के पहलवानों को छह पदक मिलने से केयू परिसर में जहां खुशी का माहौल है तो वहीं केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शानदार जीत के लिए खिलाड़ी पहलवानों को बधाई दी।
विज्ञापन




खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि केयू के 13 पहलवानों ने खेलो इंडिया में भाग लिया। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन 25 मई से उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रहा है। यह प्रतियोगिताएं तीन जून तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि केयू के पहलवानों में सागर जागलान, आशीष सहरावत ने फ्री स्टाइल में गोल्ड जीता तो वहीं दीपक, रोहित ने फ्री स्टाइल में सिल्वर जीता। इसके अलावा अजय और हर्ष राणा ने ग्रीको रोमन में रजत पदक जीतकर केयू का नाम रोशन किया। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुचिस्मिता शर्मा, कुलसचिव संजीव शर्मा, स्पोर्ट्स कौंसिल के प्रधान डॉ. सुभाष तंवर, उप-प्रधान डॉ. किरण आंग्रा, टीम कोच रमेश चंद, बलिंदर गुलिया सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed