फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU school students were told about road safety rules and advised against using mobile phones.

Kurukshetra News: केयू स्कूल के विद्यार्थियों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम, मोबाइल इस्तेमाल न करने की दी सलाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
KU school students were told about road safety rules and advised against using mobile phones.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। विशेष जागरूकता कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर शेर सिंह ने विद्यार्थियों को सुरक्षित आवागमन के लिए जरूरी सावधानियां बताईं। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात संकेतों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और यातायात नियमों का हमेशा पालन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से खुद जागरूक बनने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुखविंदर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में कक्षा तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। समापन पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने सब-इंस्पेक्टर शेर सिंह का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed