फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU players won silver medal in rowing competition

Kurukshetra News: केयू खिलाड़ियों ने रोइंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल किया अपने नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
KU players won silver medal in rowing competition
कुरुक्षेत्र। खेलो इंडिया में रोइंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता केयू की टीम।
कुरुक्षेत्र। केयू की रोइंग टीम के खिलाड़ियों ने रोइंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर अपने नाम कर लिया। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 27 मई से तीन जून तक आयोजित किया गया। रोइंग प्रतियोगिता के लाइट वेट पुरुष प्रतियोगिता में चार सदस्यीय खिलाड़ियों की टीमों ने 500 मीटर व दो किलोमीटर रेस में सिल्वर मेडल हासिल करने में कामयाब रही। जबकि दो सदस्यीय खिलाड़ियों की टीमों ने 500 मीटर में सिल्वर और दो किलोमीटर रेस में कांस्य पदक जीतकर केयू का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

रोइंग पुरुष प्रतियोगिता के लाइट वेट में दो किलोमीटर की रोइंग प्रतियोगिता में आर्यन, विशाल, अंकित, विशाल और 500 मीटर प्रतियोगिता में अंकित, विशाल, आर्यन और विशाल की टीम ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि दो सदस्यीय टीमों की दो किलोमीटर रेस में राहुल और अजय ने सिल्वर, अंकित कुमार व प्रिंस की टीम ने कांस्य तथा 500 मीटर में राहुल और अजय ने कांस्य पदक हासिल कर केयू का नाम रोशन किया। चार सदस्यीय टीम में दो किलोमीटर रोइंग रेस की टीम में शमे, अंकित कुमार, अजय और प्रिंस ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। रोइंग टीम के जीत के कारण जहां केयू परिसर में भी खुशी का माहौल दिखाई दिया तो वहीं केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शानदार उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी। खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में केयू के खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन उत्तर प्रदेश के अलग-अलग भागों में 27 मई से तीन जून तक किया गया था, इसमें भाग लेकर केयू के खिलाड़ियों ने कई मेडल प्राप्त कर केयू का नाम रोशन किया है। उन्होंने शानदार जीत का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और कोच मस्तान सिंह को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed