{"_id":"5d263a9e8ebc3e6c9619fea2","slug":"ku-job-kurukshetra-news-rtk503924787","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू में लिपिक भर्ती परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू में लिपिक भर्ती परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते धरा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गई 198 क्लर्क के पदों पर भर्ती के पहले चरण की टाइप परीक्षा में आवेदक की जगह परीक्षा देने पहुंचे दूसरे युवक को पर्यवेक्षक ने काबू कर लिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परीक्षा केंद्र पर पहुंच आरोपी युवक को काबू कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि विश्वविद्यालय में 198 क्लर्क के पदों पर पहले चरण की टाइप परीक्षा 10 जुलाई से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर शुरू की गई। इसी कड़ी में गीता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजेंट एंड टेक्नोलॉजी में बनाए गए परीक्षा केंद्र में जींद के गांव उचाना खुर्द निवासी राजेश कुमार की जगह पर गांव शाहपुर निवासी विक्रम टाइप परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचा। परीक्षा में बैठने से पहले हुई बायोमेट्रिक हाजिरी के दौरान आरोपी युवक धरा गया।
परीक्षा केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक अरविंद कुमार ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को काबू किया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी कर दी है। जांच अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। पुलिस आरोपी युवक से आवेदक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 198 क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत निर्धारित परीक्षा केंद्रों में बुधवार से टाइप परीक्षा शुरू हुई। गीता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजेंट एंड टेक्नोलॉजी में पहले बैच में 148, दूसरे बैच में 166, एसआरएस इंफोसिस्टम फरीदाबाद के पहले बैच में 121, दूसरे बैच में 95, जैन भारती मॉडल स्कूल रोहिणी में पहले बैच में 97, दूसरे बैच में 112, ग्लेक्सी ग्लोबल ग्रुप में पहले बैच में 144 व दूसरे बैच में 121, डिजीटल ग्लोबल इंटरनेट टेक्नालॉजी चंडीगढ़ में पहले बैच में 137 व दूसरे बैच में 148 ने टाइपिंग टेस्ट की परीक्षा दी,जबकि उक्त परीक्षा केंद्रों पर 17 जुलाई तक टाइपिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी।