{"_id":"6b09f37a94dd981c61008749","slug":"ku-has-secured-a-consultancy-project-for-an-uttarakhand-dam-project-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-164661-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू को उत्तराखंड बांध परियोजना का कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू को उत्तराखंड बांध परियोजना का कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट मिला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) ने शोध एवं परामर्श के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल), उत्तराखंड सरकार के उपक्रम से मोरी-त्यूणी जलविद्युत परियोजना के लिए कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट मिला है। इसके तहत परियोजना स्थल का स्थल-विशिष्ट भूकंपीय डिजाइन अध्ययन किया जाएगा। इसमें भूकंप से उत्पन्न संभावित जोखिमों का वैज्ञानिक आकलन कर बांध और जलविद्युत परियोजना के सुरक्षित निर्माण एवं डिजाइन के लिए आवश्यक मापदंड निर्धारित किए जाएंगे।
यह अध्ययन भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की राष्ट्रीय भूकंपीय डिजाइन मापदंड समिति (एनसीएसडीपी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। इसके अंतर्गत परियोजना स्थल की भूकंपीय संवेदनशीलता का वैज्ञानिक और तकनीकी विश्लेषण किया जाएगा। अध्ययन से प्राप्त मापदंडों के आधार पर भूकंप के दौरान बांध और अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं की सुरक्षा, स्थिरता और दीर्घकालिक मजबूती सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
केयू के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने यह कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट मिलने पर शोधकर्ताओं की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों और उद्योगों के साथ विश्वविद्यालय का सहयोग गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार और शोध के व्यावहारिक अनुप्रयोग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस तरह की परियोजनाओं से विश्वविद्यालय की शोध एवं परामर्श गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और शोध का लाभ राष्ट्रीय विकास व समाज तक पहुंचता है।
विज्ञापन
परियोजना में केयू के भूभौतिकी विभाग के डॉ. आरबीएस यादव मुख्य अन्वेषक (प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर) और डॉ. मनीषा संधू सह-मुख्य अन्वेषक (को-प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर) के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। दोनों के नेतृत्व में टीम भूकंपीय जोखिम आकलन और भूकंपरोधी डिजाइन के लिए जरूरी वैज्ञानिक एवं तकनीकी अध्ययन करेगी।
इस परियोजना से बांध सुरक्षा, भूकंपीय जोखिम आकलन और बड़ी आधारभूत संरचनाओं के डिजाइन के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की विशेषज्ञता को मजबूती मिलेगी। साथ ही, राष्ट्रीय स्तर पर शोध एवं परामर्श के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के लिए भविष्य में अन्य परियोजनाओं के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।