फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU extended the date of filling the annual examination form to be held in May-July till June 15

केयू ने 15 जून तक बढ़ाई मई-जुलाई में होने वाली वार्षिक परीक्षा फार्म भरने की तिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
KU extended the date of filling the annual examination form to be held in May-July till June 15
कोरोना वैश्विक महामारी के चलते कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने मई-जुलाई 2021 में होने वाली परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि केे 15 जून तक बढ़ा दिया है। कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने मई-जुलाई 2021 में आयोजित होने वाली यूजी, पीजी इवन सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की तिथि बढ़ाकर 15 जून कर दी है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि मई-जुलाई 2021 में होने वाली यूजी, पीजी इवन सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षाओं के लिए लेट फीस के साथ आवेदन की तिथि पहले 7 जून थी, जिसे अब वैश्विक महामारी कोरोना के लॉकडाउन के कारण बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया है। बताया कि छात्र अब यूजी/पीजी इवन सेमेस्टर के पूर्व छात्र 3000 रुपये लेट फीस व निर्धारित फीस के साथ 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, यूजी एवं पीजी वार्षिक परीक्षाओं के लिए पूर्व छात्र कंपार्टमेंट/एडिशनल/इम्प्रूवमेंट के लिए 5000 रुपये लेट फीस व निर्धारित फीस के साथ परीक्षा के आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed