फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU-Chamber MoU to connect students with industries

Kurukshetra News: केयू-चैंबर के एमओयू से उद्योगों से जुड़ेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
KU-Chamber MoU to connect students with industries
कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने और उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एचसीसीआई) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को विश्वविद्यालय के कमेटी रूम में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में यह समझौता हुआ। इसके तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण और इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे, जबकि उद्योगों की तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय की अनुसंधान एवं तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ लिया जाएगा। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विद्यार्थियों के कौशल विकास और उद्योगों की तकनीकी जरूरतों को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों तथा उद्योग जगत के बीच समन्वय समय की आवश्यकता है। इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा और वे उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार अपनी क्षमताएं विकसित कर सकेंगे।
विज्ञापन


एमओयू के क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता और रोजगार केंद्र (केयूसीटीआईई), दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीओडीई), डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट कार्यालय तथा वाणिज्य विभाग नोडल एजेंसियों के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed