फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Killers try to burn before strangling

हत्यारोपियों ने गला घोंटने से पहले की जलाने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Killers try to burn before strangling
गांव गलेडवा में शुक्रवार शाम 55 वर्षीय विधवा को रस्सी से गला घोंटकर मारने से पहले हत्यारोपियों ने जलाकर मारने की भी कोशिश की थी, जिसमें नाकाम रहने पर आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने रसोई में रखे गैस सिलिंडर की पाइप काटकर जलाने की कोशिश थी ताकि हत्या को हादसे का रूप दिया जा सकें।
विज्ञापन

हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरों के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस परमजीत कौर की हत्या की वजह तलाश कर रही तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच से पता है कि परमजीत की हत्या लूटपाट के इरादे से नहीं की गई है, क्योंकि परमजीत को पहले गैस सिलिंडर के पाइप को काट जलाकर मारने की कोशिश की गई, जिसमें नाकाम रहने पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों के साथ भी छेड़छाड़ करके सबूत मिटाने की कोशिश की थी। पुलिस ने आज मृतक परमजीत कौर के जीजा रणजीत सिंह निवासी पिहोवा की शिकायत पर अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 302, 436, 511 व 452 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें गत देर शाम पुलिस को गांव गलेडवा निवासी परमजीत कौर पत्नी कृपाल सिंह की मौत की सूचना उसके घर पर काम करने वाली नौकरानी दे थी। नौकरानी ने पुलिस को बताया था कि दोपहर को काम निपटाने के बाद वह अपने घर चली गई थी। जब शाम को वह काम पर लौटी तो घर के दरवाजे खुले थे तथा परमजीत कौर का शव रसोई में पड़ा हुआ था। महिला का एक बेटा और बेटी विदेश में रहते हैं, जबकि कुछ दिन से उसकी पुत्रवधू भी अपने मायके रह रही थी। घटना के समय परमजीत अपने घर पर अकेली ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed