फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Khatu Shyam Yatra group reached Mata Bala Sundari temple

Kurukshetra News: माता बाला सुंदरी मंदिर पहुंचा खाटू श्याम यात्रा जत्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam Yatra group reached Mata Bala Sundari temple
पिहोवा। श्री बालाजी प्रचार मंडल चंडीगढ़ की तरफ से सालासर खाटू श्याम यात्रा जत्था रविवार को प्रीत विहार स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में पहुंचा। समाजसेवी जनक राज सिंगला व वीरभान नंबरदार की देखरेख में श्रद्धालुओं का भव्य अभिनंदन किया गया, जिस दौरान बालाजी प्रचार मंडल के भजन गायकों ने अपने भजनों से समां बांध दिया। लगभग दो घंटे तक श्रद्धालु कीर्तन में झूमते रहे। जनक राज सिंगला ने कहा कि मां-बाप का दर्जा ईश्वर से भी बड़ा है लेकिन संस्कारों की कमी के चलते युवा पीढ़ी बुजुर्गों की भावनाओं को नहीं समझ पा रही। बुजुर्गों की इच्छा होती है कि उनके बच्चे उनके साथ समय बिताएं लेकिन अपनी पत्नी बच्चों के बीच इंसान ऐसा उलझता है कि वह मां-बाप को भूल जाता है। मंडल की ओर से सुनील अरोड़ा ने बताया की यात्रा चंडीगढ़ से सालासर बालाजी व खाटू श्याम के दर्शनों के लिए हर साल पहुंचती है, जिसमें श्रद्धालु सैकड़ों की संख्या में शामिल होते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व नगर पालिका प्रधान अशोक सिंगला, सुंदरलाल सिंगला, शीला देवी, सुरेंद्र गर्ग नवदुर्गा, अनिल सिंगला, मनोज सिंगला, मनीष सिंगला, ओम प्रकाश सीतामई वाले, राजकुमार, राजमोहन ढल व सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed