{"_id":"68d05971a5c9a2b37807e5c9","slug":"keeping-fast-is-a-matter-of-faith-but-it-is-also-important-to-take-care-of-diet-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-142492-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: व्रत रखना श्रद्धा पर डाइट का भी ख्याल रखना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: व्रत रखना श्रद्धा पर डाइट का भी ख्याल रखना जरूरी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो गए हैं। नवरात्र का समय आध्यात्मिक साधना और उपवास का होता है। देशभर में नवरात्र का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और नवरात्र व्रत भी रखे जाते हैं।
ऐसे में उपवास में खानपान का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। जिला नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. गौरव चावला ने बताया कि योजना बनाकर आप व्रत के दौरान भी हेल्दी और टेस्टी खाना खा सकते हैं। नवरात्र सिर्फ उपवास का समय नहीं है बल्कि यह शरीर और मन को पोषण देने की एक अच्छी प्रक्रिया है। सही तैयारी से व्रत कमजोरी नहीं बल्कि सेहत और सकारात्मकता का उत्सव बन सकता है।
उपवास में कैसे रखें खुद को स्वस्थ
जिला नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. गौरव चावला ने बताया कि नवरात्र व्रत में खुद को स्वस्थ बनाने के लिए कुछ खास चीजों का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। दिनभर पर्याप्त पानी पीएं, नारियल पानी या छाछ पीते रहें। इसके साथ ही एक मील में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल करें। कम तेल का इस्तेमाल करें और पाचन को आसान बनाने वाले हल्के मसालों पर ध्यान दें। प्रोसेस्ड खाने के बजाय ताजे और पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाएं।