फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kawaljeet Ajrana will not contest elections, left the field a day before nomination

Kurukshetra News: कवलजीत अजराना नहीं लड़ेंगे चुनाव, नामांकन से एक दिन पहले छोड़ा मैदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Kawaljeet Ajrana will not contest elections, left the field a day before nomination
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के चलते घोषित किए गए प्रत्याशियों पर विरोध भारी पड़ने लगा है। कड़े विरोध के चलते ही नामांकन से एक दिन पहले पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कवलजीत सिंह अजराना ने मैदान छोड़ दिया है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को इस संबंध में पत्र भी भेजा है। अजराना ने मंगलवार को सेक्टर तीन स्थित अपने आवास पर पत्रकारवार्ता कर यह ऐलान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली तथा मुख्यमंत्री नायब सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आभारी हैं, जिन्होंने उन पर भरोसा कर चुनाव लड़ने का मौका दिया था लेकिन क्षेत्र के लंबे समय से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को मनाने के भरसक प्रयास किए लेकिन वे उनके चुनाव लड़ने पर राजी नहीं है। ऐसे में उन्होंने बड़े दुखी मन के साथ चुनाव न लड़ने का निर्णय लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं में उनके अपने समाज से जुड़े लोग भी है और ऐसे अपने समाज व भाईचारे को निराश कर वे चुनाव नहीं लड़ सकते। ऐसे माहौल में पार्टी की जीत पर भी असर पड़ सकता है। अब पार्टी जिसे भी मैदान में उतारेगी उसका भरपूर समर्थन करेंगे।
विज्ञापन




बुधवार के लिए थी नामांकन की तैयारी
अजराना ने बताया कि वे टिकट मिलने से गदगद थे और पूरी रणनीति के साथ अपना चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया था। यहां तक कि उन्होंने चुनाव कार्यालय खोल लिया था तो सोमवार को भी दिन भर समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार में जुटे रहे। बुधवार को नामांकन भरने की भी पूरी तैयारी कर ली थी। उनके नामांकन में राज्यमंत्री सुभाष सुधा, सांसद नवीन जिंदल व कई अन्य बड़े नेता भी शामिल होने थे लेकिन जब विरोध जता रहे लोग नहीं मानें तो उन्हें चुनाव लड़ने से पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेशाध्यक्ष ने दो बार कहा, नहीं बदलेंगे टिकट विचार करो
अजराना ने बताया कि जब सोमवार देर रात को प्रदेशाध्यक्ष को पत्र भेजकर चुनाव लड़ने से इन्कार किया तो उसी समय प्रदेशाध्यक्ष ने कॉल कर कहा पार्टी ने टिकट न बदलने का फैसला किया है। लिए गए निर्णय पर फिर से विचार कर लें। सुबह फिर प्रदेशाध्यक्ष ने उन्हें चुनाव लड़ने को लेकर कहा, लेकिन उन्होंने स्पष्ट इन्कार कर दिया है। उन्हें यह भी कहा कि पार्टी अब जिसे भी टिकट देगी वे उनका भरपूर समर्थन करेंगे।





बाहरी बताकर किया जा रहा था विरोध
बता दें कि पार्टी के क्षेत्र नेता व कार्यकर्ता कवलजीत अजराना को बाहरी प्रत्याशी बताते हुए कड़ा विरोध कर रहे थे। यहां तक कि पूरे क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा टिकट न बदले जाने पर इस्तीफा दिए जाने का फैसला लेने का दावा भी किया गया था। विगत दिवस नाराज कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी मिले थे। कार्यकर्ताओं ने 10 सितंबर तक का पार्टी को अल्टीमेटम दिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed