फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   katra, child, pihowa

कटरा से मिले पिहोवा से लापता तीनों बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:27 AM IST
विज्ञापन
katra, child, pihowa
पिहोवा की फोर मरला कॉलोनी से मंगलवार की शाम लापता तीनों नाबालिग बच्चे माहिर धवन, भविष्य तनेजा व लक्ष्य वर्मा का 38 घंटे बाद पता चल गया। तीनों बच्चे कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गए थे। तीनों बच्चे सही सलामत है। सिटी चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार पुलिस टीम और बच्चों के परिजनों के साथ कटरा रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बच्चे माता वैष्णो देवी के बाणगंगा तीर्थ पर वैष्णो माता के दर्शन के लिए अपने फिंगर प्रिंट देने के लिए कतार में लगे हुए थे। इसी दौरान उनके पीछे खड़े सिख श्रद्धालुओं ने बच्चों को पहचान लिया और इसकी जानकारी माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को दी। थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को तीनों बच्चें के माता वैष्णो देवी कटरा के पास होने के सूचना मिली थी। सोशल मीडिया पर तीनों बच्चों की तस्वीर देखकर माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी अरुण व विजय ने बच्चों को अपने पास बैठाकर पिहोवा पुलिस को सूचना को दी थी। सूचना पाकर सिटी चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम का गठन कर बच्चों को वापस लाने के लिए कटरा रवाना किया गया है। माहिर धवन के पिता चरणजीत सिंह व लक्ष्य वर्मा के पिता ठाकुर दास भी पुलिस टीम के साथ है।
विज्ञापन

काबिलेगौर है कि बीते मंगलवार की शाम को फोर मरला कॉलोनी निवासी तीन नाबालिग बच्चें माहिर धवन (15), भविष्य तनेजा (13) व लक्ष्य वर्मा (13) संदिग्ध अवस्था में लापता हो गए थे। बच्चों के लापता होने की शिकायत चरणजीत सिंह ने पुलिस को दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज उनकी तलाश शुरु की थी। जांच के दौरान पता चला था कि बच्चे बस में सवार हो पिपली, पिपली से निजी बस में सवार होकर करनाल (पुराने बस अड्डे) पर पहुंचे थे। पुलिस पूछताछ में निजी बस के परिचालक काला सिंह व करनाल बस अड्डे के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से इसकी जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से पहुंचे कटरा
थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि उन्होंने बच्चों से बातचीत की है। तीनों बच्चे सही सलामत है। बच्चों ने उनको बताया कि वह घूमते-घूमते पिहोवा से पिपली पहुंचे थे। पिपली से निजी बस पकड़ कर करनाल और फिर ट्रेन से दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली से उन्होंने माता वैष्णो देवी जाकर दर्शन करने की सोची और वे दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर कटरा पहुंचे और कटरा से माता वैष्णो देवी धाम पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बच्चों के पास करीब 11-12 सौ रुपये थे। पुलिस मंगलवार से ही बच्चों की तलाश कर रही थी। साइबर सैल, सीआइए वन समेत पुलिस की पांच टीम उनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed