{"_id":"6ae2666869b964ee9a02f30a","slug":"kathgarh-road-in-poor-condition-residents-of-a-dozen-villages-suffer-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163384-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: काठगढ़ रोड खराब, दर्जनभर गांव के लोग त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: काठगढ़ रोड खराब, दर्जनभर गांव के लोग त्रस्त
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। काठगढ़ रोड की खस्ता हालत के चलते राहगीरों व लोगों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बने हुए है, जिनमें गिर कर आये दिन दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं।
राहगीर तरसेम, मनदीप, अनिल, रामरत्न, सुनील आदि ने बताया कि बताया कि करीब दस गांवों को शहर से जोड़ने वाली काठगढ़ रोड की हालत पिछले करीब एक साल से खराब है। सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जो हादसों का कारण बन चुके हैं। इसके अलावा धान के सीजन के चलते भी किसानों को अपनी धान मंडी में ले जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार व प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि यह सड़क कई गांवों को जोड़ने के साथ-साथ आगे पटियाला रोड से भी जुड़ती है। जिसके चलते इस सड़क पर चहल पहल अधिक रहती है। प्रशासन को प्राथमिकता के साथ इस सड़क का बनाना चाहिए ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो।
ठेकेदार को दिया गया है नोटिस : एसडीओ
पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ करनैल सिंह ने कहा कि यह सड़क निर्माण कर्ता ठेकेदार की गारंटी में है। ठेकेदार को सड़क मरम्मत करने में लिए नोटिस देकर अवगत करवा दिया गया है। अगर ठेकेदार इसे ठीक नही करता तो उसके बैंक गारंटी के पैसे का इस्तेमाल कर सड़क को ठीक करने का काम विभाग द्वारा किया जाएगा।