फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Karwa Chauth festival today: Women are excited, dressed up and ready with Sargi.

करवा चौथ पर्व आज : महिलाओं में उत्साह, सरगी ले सज-संवरकर हुई तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth festival today: Women are excited, dressed up and ready with Sargi.
कुरुक्षेत्र। करवाचौथ के चलते देर रात तक बाजार में मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद - फोटो : केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।
कुरुक्षेत्र। करवाचौथ के मौके पर शहर में त्योहार का उल्लास चरम पर है। पूर्व संध्या पर बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। महिलाओं ने पर्व के लिए खूब खरीदारी की। इसके साथ ही महिलाओं ने कपड़ों से मैचिंग गहने तैयार किए। इसके लिए पूजा की थाल सजाई गई। पूरे शहर में त्योहार जैसा माहौल है।
विज्ञापन


वीरवार के दिन बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही। चूड़ी, शृंगार, साड़ी और ज्वैलरी की दुकानों पर महिलाओं की खरीदारी से बाजार गुलजार नजर आए। देर रात तक मेहंदी आर्टिस्ट और बुटिक संचालक ऑर्डर पूरे करने में व्यस्त रहे। बाजारों में देर रात तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। महिलाओं ने पूजन सामग्री, करवे, छलनी और मिठाई के साथ-साथ परिधान और गहनों की खरीदारी की। दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक देखने को मिली। बुटिक और टेलरिंग की दुकानों पर भी देर रात तक काम चलता रहा। कई दुकानों ने करवाचौथ के स्पेशल ऑर्डर के लिए ओवरटाइम किया।
विज्ञापन

लाइटवेट डिजाइन की डिमांड अधिक
सराफा बाजार एसोसिएशन प्रधान मनोज गोयल ने बताया कि करवाचौथ पर गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी की डिमांड हर साल बढ़ रही है। इस बार पतियों ने अपनी पत्नियों के लिए खास डिजाइनर सेट और अंगूठियां खरीदी हैं। लाइटवेट डिजाइन की ज्यादा मांग रही, जो पारंपरिक होने के साथ ट्रेंडी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहंदी आर्टिस्ट देर रात तक रहे व्यस्त
करवाचौथ के लिए महिलाओं में मेहंदी लगाने का क्रेज चरम पर रहा। शहर के ब्यूटी पार्लर और मेहंदी आर्टिस्ट के पास एक दिन पहले की बुकिंग फुल थी। महिलाओं ने देर रात तक मेहंदी लगवाई। मेहंदी आर्टिस्ट पूजा ने बताया कि करवाचौथ के चलते उन्होंने पांच आर्टिस्ट हायर किए थे, फिर भी वे ऑर्डर पूरे नहीं कर पाए। कई महिलाओं को मेहंदी के लिए मना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस बार इंडो-अरेबिक और ट्रेडिशनल डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किए गए। कई महिलाओं ने अपने पति का नाम डिजाइन में शामिल करवाया। रात दो बजे तक काम चलता रहा लेकिन महिलाओं का जोश देखकर थकान भी मिट गई।

डिनर और गिफ्ट का भी बाजार रहा गर्म
सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुषों में भी करवाचौथ के लिए उत्साह दिखा। उन्होंने पत्नियों के लिए गिफ्ट, ज्वैलरी और खास डिनर की बुकिंग की। शहर के कई रेस्टोरेंट और कैफे पहले से बुक रहे। रेस्टोरेंट संचालक धीरज गुलाटी ने बताया कि करवाचौथ के दिन कपल्स डिनर की खास बुकिंग करते हैं। हमने स्पेशल करवा चौथ थीम पर डेकोरेशन की है। करीब सभी टेबल्स पहले से रिजर्व हैं।

कुरुक्षेत्र। करवाचौथ के चलते देर रात तक बाजार में मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद

कुरुक्षेत्र। करवाचौथ के चलते देर रात तक बाजार में मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद- फोटो : केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed