फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Karva Chauth: Markets are buzzing, hustle and bustle is increasing

करवा चौथ : गुलजार हुए बाजार, बढ़ने लगी चहल-पहल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: Markets are buzzing, hustle and bustle is increasing
कुरुक्षेत्र। करवा चौथ को लेकर अब बाजार गुलजार होने लगे है, जिसके चलते अभी से बाजारों में चहल पहल बढ़ने लगी हैं। करवा चौथ पर्व की खरीदारी को लेकर महिलाओं में भी काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। बाजार में मौजूद कई तरह के सामान महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। दुकानों पर जहां महिलाएं तरह-तरह की चूड़ियों को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही है तो वहीं कई तरह के सुंदर झुमके भी महिलाओं को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन

महिलाएं इन झुमकों को देख तारीफ करने से नहीं थकती। साथ ही बाजार में कई तरह के सूट भी मौजूद है, जिन्हें खरीदने के लिए दिनभर महिलाओं की भीड़ दुकानों पर लगी रही।
विज्ञापन



वहीं बाजार में ग्राहकों के बढ़ने से दुकानदार भी इस बार त्योहारी सीजन में बेहतर कारोबार रहने की उम्मीद जता रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक करवा चौथ पर्व को लेकर अब महिलाएं बाजारों का रुख करने लगी है, जिससे बाजार में दुकानदारों के सामान की बिक्री अब होने लगी हैं जबकि पिछले दिनों पितृपक्ष होने से बाजार में मंदी का दौर आया था लेकिन दुर्गाष्टमी के बाद से बाजार में अब खूब रौनक रहने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद : अशोक कुमार
दुकानदार अशोक सिंह का कहना है कि महिलाएं झुमके काफी पसंद कर रही है और इसकी काफी खरीद भी कर रही है। झुमके 50 रुपये से लेकर 300 रुपये में मौजूद है। जबकि गले का सेट महिलाएं इस बार कम खरीद रही है जो कि 250 से 1500 रुपये तक के बाजार में उपलब्ध है। इसके अलावा महिलाएं सिंगार का सामान भी खरीदने में काफी दिलचस्पी दिखा रही हैं। इस बार त्योहारी सीजन में बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।


करवा चौथ के लिए की जा रही तैयारी : रिचा देवी
रिचा देवी का कहना है कि करवा चौथ को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है। इसलिए सिंगार व अन्य सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंची हूं। बाजार में कई तरह के झुमके व सुंदर गले के हार है, जो की काफी आकर्षण का केंद्र बने हुए है। इसके अलावा कई तरह के सुंदर सूट भी मौजूद है, जिन्हें खरीदने के लिए महिलाएं काफी उत्सुकता दिखा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed