फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kabaddi players of Mirzapur won medals

Kurukshetra News: मिर्जापुर के कबड्डी खिलाड़ियों ने जीते पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi players of Mirzapur won medals
कुरुक्षेत्र। ​खिलाड़ियों का स्वागत करते स्कूल प्रबंधन व ​शिक्षक। स्वंय
कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने खेल महाकुंभ के तहत आयोजित स्कूल स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के तीनों वर्गों- अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 की टीमों ने पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

विद्यालय की अंडर-14 टीम ने जोन स्तरीय मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद खिलाड़ियों ने संघर्ष करते हुए उपविजेता स्थान हासिल किया। इस आयु वर्ग के खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग में भी विद्यालय की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने टीम भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए कई कड़े मुकाबले अपने नाम किए। वहीं अंडर-19 टीम ने भी पीछे नहीं हटते हुए प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के खेल प्रभारी एवं कोच जॉन तनेश्वर ने बताया कि सभी खिलाड़ी मेहनती हैं और नियमित अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर पर भी पदक जीतकर विद्यालय का नाम और ऊंचा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed