फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Just tightrope, being charged by guessing the house tax, Kurukshetra

जरा संभलकर, अंदाजे से वसूला जा रहा है यहां हाउस टैक्स

Fri, 16 Sep 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विशेषनाथ गौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, विशेषनाथ गौड़ Updated Fri, 16 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Just tightrope, being charged by guessing the house tax, Kurukshetra
जरा संभलकर, अंदाजे से वसूला जा रहा है यहां हाउस टैक्स - फोटो : Amar Ujala
यदि आप नगर परिषद में हाउस टैक्स भरने जा रहे हैं तो पिछले जमा किए टैक्स की स्लिप जरूर लेकर जाए। यदि ऐसा नहीं किया तो आपसे पिछला सारा टैक्स वसूला जा सकता है। चौंकिए नहीं, यह हकीकत है। नप थानेसर में इन दिनों जो टैक्स वसूला जा रहा है वह इसी आधार पर वसूला जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि यहां टैक्स जमा कर चुके लोगों का पूरा रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में पिछली स्लिप नहीं होने पर वह टैक्स भी चुकाना पड़ सकता है। नप में यह अंदाजे का यह खेल आसानी से चल रहा है और इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अमर उजाला विशेष खबर...।
विज्ञापन


 नगर परिषद थानेसर का रूम नंबर 13 जहां शहर भर के लोग अपना हाउस टैक्स जमा कराने पहुंचे हैं। लेकिन इस रूम में टैक्स का पुराना रिकॉर्ड ही नहीं है। जो रिकॉर्ड मौजूद है। वह 2012-13 का है। इसी रिकॉर्ड को देखकर नए बिल बनाए जा रहे हैं। यदि इसके बाद आपने टैक्स जमा भी किया हो और आपके पास रसीद नहीं हो तो इसकी आपके जमा टैक्स की कोई गारंटी नहीं। कर्मचारी अगला पिछला सारा टैक्स जोड़कर नया बिल बना देते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस नए टैक्स बिल की सूचना उच्चाधिकारी तक को भी नहीं दी जाती है बल्कि संबंधित कर्मी ही अपने हाथों से तुरंत बिल बना देते हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी ही कर देते हैं ब्याज माफ
चौंकाने वाली बात यह है कि यदि आपके बिल में पुराना टैक्स भी जोड़ दिया गया है तो इससे निजात भी मिल जाती है। संबंधित कर्मचारी से रिक्वेस्ट करने पर यह कर्मचारी अपने ही स्तर पर  1 से 18 प्रतिशत तक का ब्याज माफ कर देते हैं।  इस कार्य के लिए बिल का सारा एस्टिमेट व्हाईट पेपर पर बना देगा और बकायदा उसकी एंट्री संबंधित एसिसटीमेट रजिस्टर में तुरंत प्रभाव से कर दी जाएगी। फिर इसके आधार पर संबंधित कर्मी हाउस टैक्स की पर्ची बना देता है। यह नजारा नप में हर दिन देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार को सौंपी गई है सारी जिम्मेदारी
गौरतलब है कि नगर परिषद ने सेक्टरों के हाउस टैक्स नोटिस भेजने का काम कर रही है। यह सारी कार्रवाई  ठेकेदार द्वारा की जा रही है। संबंधित ठेकेदार ने कुछ कर्मियों को यह सारा मामला दिया हुआ है।  जो कि सेक्टरों में घर-घर जाकर हाउस टैक्स के नोटिस को दे रहे हैं। यहां यह भी बताना जरूरी है कि नगर परिषद में वर्ष 2010 से हाउस टैक्स का सारा रिकार्ड ऑनलाइन कर दिया है। इसके बावजूद भी वार्ड वासी अपने पुराने रिकार्ड को जानने व पिछले बिल की अदायगी संबंधित जानकारी मांगना चाहता है तो संबंधित कर्मी यह कह कर बात टाल देता है कि उनके पास कोई रिकार्ड नहीं है इसके लिए ठेकेदार से संपर्क करें। खास बात यह भी है कि ठेकेदार पंचकूला में रहता है। फिर वहीं वार्डवासी कर्मी को पिछले अंकित रिकार्ड या पर्ची के बिनाह पर टैक्स बनाने की बात करता है।  


नोटिस देने का काम जारी
कुरुक्षेत्र के सभी सेक्टरों में हाउस टैक्स के नोटिस देने का काम जारी है। नप थानेसर में इस वर्ष व पिछले वर्ष के नोटिस बिल की कॉपी मेरे पास है।
संदीप, ठेकेदार हाउस टेक्स, दूरसंचार सिस्टम पंचकूला

शिकायत हो तो संबंधित अधिकारी से मिले
हाउस टैक्स कक्ष में एसेस्मेंट रजिस्टर लगाया हुआ है। जिसको देखकर ही हाउस टैक्स बनाया जाता है। अगर किसी को कोई शिकायत है तो संबंधित अधिकारी से मिल सकता है।
-डॉ. एसके चौहान, ईओ नगर परिषद थानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed