{"_id":"58124bce4f1c1bcf75bc4f12","slug":"job-martyr-cm-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सुशील के एक परिजन को मिलेगी नौकरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सुशील के एक परिजन को मिलेगी नौकरी
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में शहीद हुए बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार के परिजनों को सांत्वना देने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरुवार को पिहोवा पहुंचे। सीएम खट्टर ने परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि शहीद सुशील की शहादत देश के युवाओं को प्रेरित करेगी। उन्होंने शहीद के एक परिजन को नौकरी देने घोषणा भी की। साथ ही कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार हर सहायता देगी।
विज्ञापन
पिछले रविवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में आरएसपुरा सेक्टर पर तैनात बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार शहीद हो गए थे। पिहोवा की फैंसी कॉलोनी निवासी सुशील के परिजनों से मिलने पहुुंचे सीएम ने पत्रकारों से कहा कि सुशील की शहादत ने युवाओं में ओर जोश भर दिया है। सुशील की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद राजकुमार सैैनी, हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, नपा चेयरमैन अशोक सिंगला ने शहीद सुशील के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहीद सुशील के बेटे मोहित और भाई संजय से शहीद सुशील के जीवन और शहादत के क्षणों की जानकारी ली।
विज्ञापन
सुशील के साथी जवान से भी ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने शहीद सुशील के साथ ही चौकी पर तैनात रहे बीएसएफ के जवान गिरीराज से भी आरएस पुरा जम्मू कश्मीर में लड़ाई के बारे में जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने सुशील कुमार के बेटे मोहित, भाई संजय और के अलावा पिहोवा निवासियों से दुख सांझा किया। इसके बाद वे शहीद के घर में गए और वहां सुशील की पत्नी सुनीता रानी, बेटी महक और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी बात की और संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान शहीद की पत्नी सुनीता रानी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी सौंपा। इस पत्र के पढ़ने के बाद सीएम खट्टर ने आश्वासन दिया कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 50 लाख रुपये की राशि राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन
यह भी बोले सीएम
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार ने अब शहीद के परिजनों को दी जाने वाली राशि को 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली समाज के लिए एक खुशी का त्योहार है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को भी दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सैनिक देश की सीमाओं पर डटे रहें। सरकार उनके परिवार का पूरा ध्यान रखेगी। इस मौके पर धुम्मन सिंह किरमिच, धर्मवीर डागर, रविंद्र सांगवान, सुशांत भारती, युधिष्ठिर बहल सहित अधिकारी, भाजपा नेता और शहर के नगर पार्षद और अन्य लोग मौजूद थे।