फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   job

नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Thu, 11 Jul 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
job
एनआईटी में नौकरी लगवाने का प्रलोभन देकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने एवं यौन शोषण करने के आरोपी पर कार्रवाई न किए जाने से खफा पीड़िता ने बुधवार को परिजनों के साथ डीएसपी से मुलाकात की। इस दौरान जींद वासियों ने डीसीपी जगदीश राय से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

पीड़िता ने महिला पुलिस थाना में सौंपी शिकायत में आरोप लगाया था कि गांव पांडु पिंडारा निवासी बलजीत ने एनआईटी में महिला सिक्योरटी गार्ड की नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके साथ न केवल अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए, बल्कि उसका लंबे समय तक यौन शोषण भी किया। यही नहीं, आरोपी ने अपनी पत्नी पिंकी के साथ मिलाने के बाद शांति नगर स्थित अपने मकान में उससे काम कराया और यौन शोषण किया। इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाना में 10 जून केे मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद मामले की जांच शाहाबाद के डीएसपी जगदीश राय को सौंपी गई थी। जींद से पहुंचे परिजनों एवं पीड़िता ने कहा कि मामला दर्ज हुए एक माह का समय बीत चुका है, लेकिन आरोपी के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी जगदीश राय ने कहा कि इस संदर्भ में हर पहलुओं के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। अगर जांच में आरोपी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है और जल्द ही इस मामले से पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed