{"_id":"5f9daf418ebc3e9bf52faeee","slug":"jjp-district-secretary-hakam-singh-died-in-road-accident-kurukshetra-news-knl494136137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में जजपा जिला सचिव हाकम सिंह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में जजपा जिला सचिव हाकम सिंह की मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।जजपा नेता हॉकम सिंह। फाइल फोटो।
- फोटो : Kurukshetra
शाहाबाद-नलवी मार्ग पर कैंटर की चपेट में आने से जजपा के जिला सचिव हाकम सिंह की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और मृतक के पुत्र प्रिंस की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हाकम सिंह करीब दो दशकों से अधिक चौधरी देवी लाल के परिवार से जुड़े हुए थे। इस नेता ने इनेलो में रहते हुए कई पदों पर आसीन रहे हैं और मौजूदा में जजपा जिला सचिव की भूमिका निभा रहे थे। उल्लेखनीय है कि हाकम सिंह प्रगतिशील किसान थे और शाहाबाद के गांव रायमाजरा के स्थायी निवासी थे। हाकम सिंह शुक्रवार को शाहाबाद में अपने किसी निजी काम से आए थे और देर रात अपने गांव की ओर जा रहे थे और कलसानी चौक पर उनकी मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे हाकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं जजपा नेता के शव का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर को कर दिया गया। उनकी अंतिम शव यात्रा में हरियाणा शुगर फेड के चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला, सूबे सिंह औजला त्यौड़ी, कुलदीप सिंह मुल्तानी, जसविंद्र खैरा, रविंद्र राय माजरा सहित बड़ी संख्या में जजपा व इनेलो नेता शामिल हुए।