{"_id":"68acb9f85772fb477d0bfe7b","slug":"jhinda-inspected-miri-piri-medical-college-and-hospital-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-141042-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: झींडा ने मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: झींडा ने मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का किया निरीक्षण
Tue, 26 Aug 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। मीरी पीरी अस्पताल का निरीक्षण करते हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा सोमवार को मीरी-पीरी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में आए मरीजों से बातचीत करते हुए वहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली। जत्थेदार झींडा ने बताया कि आज अस्पताल में 500 से अधिक मरीजों की ओपीडी रही।
उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान मरीजों ने अस्पताल के निदेशक डाॅ. इंदरजीत सिंह चीमा एवं अन्य प्रबंधकों की सराहना की लेकिन उन्हें यह भी शिकायत मिली कि यहां मिलने वाली दवाइयां काफी महंगी हैं।
इनके रेट कम होने चाहिए ताकि गरीब परिवारों को सस्ते से सस्ते दाम पर उपचार की सुविधा मिल सके। मरीजों का कहना है कि जो दवाई मीरी-पीरी अस्पताल से मिलती हैं, वे केवल यहीं से मिलती है, आम मार्केट से वे दवाइयां नहीं मिलती।
विज्ञापन
झींडा ने मरीजों की मांग को देखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी एडवोकेट से मांग की कि वे कंपनियों से बातचीत करके गरीबों एवं अन्य आम मरीजों के लिए सस्ते दाम पर दवाइयां उपलब्ध करवाएं ताकि गरीब परिवारों के मरीजों का मीरी-पीरी अस्पताल में अच्छे ढंग से उपचार हो सके। प्रधान ने कहा कि उनका मानना है कि संगत जब गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर गुरु की गौलक में पैसे डालती है, तो संगत की इच्छा होती है कि यह पैसा किसी अच्छे स्थान पर, लंगर, गरीब की सेवा या फिर किसी जरूरतमंद की शिक्षा में सहयोग के लिए लगे। संगत का चढ़ावा यहां लग रहा है, इसलिए यहां यह कृपा है कि इस अस्पताल में बहुत से मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।