Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jaspreet Kaur, a daughter of Shahabad, has been appointed as a selector for the senior Indian women's hockey team.

Kurukshetra News: सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की चयनकर्ता बनीं शाहाबाद की बेटी जसप्रीत कौर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Jaspreet Kaur, a daughter of Shahabad, has been appointed as a selector for the senior Indian women's hockey team.
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। शाहाबाद की बेटी और प्रख्यात ड्रैग फ्लिकर जसप्रीत कौर को भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम की चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। उन्होंने एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों के चयन में अहम भूमिका निभाई है। यह प्रतियोगिता 19 से 27 नवंबर तक भोपाल में आयोजित होगी। जसप्रीत कौर ने बताया कि टीम चयन के लिए तीन नवंबर को बेंगलुरु में ट्रायल आयोजित किए गए थे। इन्हीं ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय महिला हॉकी टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतेगी। टीम की कप्तानी सलीमा तेते करेंगी, जबकि शाहाबाद की नवनीत कौर मुख्य फॉरवर्ड खिलाड़ियों में शामिल हैं। जसप्रीत के चयनकर्ता बनने पर खेल प्रेमियों ने उनके पिता कृपाल सिंह और भाई जसविंदर चहल को बधाई दी।
विज्ञापन


ड्रैग फ्लिक से बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान
पद्मश्री अवार्डी कोच बलदेव सिंह की शिष्या जसप्रीत कौर ने अपनी ड्रैग फ्लिक के दम पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी में विशेष पहचान बनाई। वह एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक क्वालीफायर में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके बाद वह जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की ड्रैग फ्लिक कोच भी नियुक्त हुईं। अब उन्हें सीनियर टीम की चयनकर्ता की जिम्मेदारी मिली है। कोच बलदेव सिंह ने कहा कि जसप्रीत के पास अंतरराष्ट्रीय हॉकी का लंबा अनुभव और खेल की गहरी समझ है। चयनकर्ता के रूप में उनका अनुभव प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और भारतीय हॉकी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed