फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jaspreet becomes drag-flick coach for the junior women's hockey team

Kurukshetra News: जसप्रीत बनीं जूनियर महिला हॉकी टीम की ड्रैग फ्लिक कोच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Jaspreet becomes drag-flick coach for the junior women's hockey team
शाहबाद। खिलाड़ी जसप्रीत कौर को भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का ड्रैग फ्लिक कोच नियुक्त किया गया है। विश्वस्तरीय ड्रैग फ्लिकर के रूप में पहचान बना चुकी जसप्रीत अब जूनियर खिलाड़ियों को पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने की तकनीक सिखाएंगी। अगले वर्ष होने वाले महिला जूनियर हॉकी विश्व कप की तैयारियों के लिए बंगलूरू में कैंप शुरू हो चुका है। ऐसे में टीम की ड्रैग फ्लिक क्षमता को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम रहेगी।
विज्ञापन


जसप्रीत कौर ने खिलाड़ी के रूप में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी तकनीक और दमदार ड्रैग फ्लिक से पहचान बनाई। वह एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक क्वालीफायर जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं। इससे पहले वह भारतीय महिला हॉकी टीम की चयनकर्ता की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। अब वह अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभव का लाभ जूनियर खिलाड़ियों को देंगी। जसप्रीत कौर पद्मश्री सम्मान से अलंकृत हॉकी कोच बलदेव सिंह की शिष्या रही हैं।
विज्ञापन


बाॅक्स

जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक का लक्ष्य : जसप्रीत

जसप्रीत कौर ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले महिला जूनियर हॉकी विश्व कप में भारतीय खिलाड़ी अपनी ड्रैग फ्लिक का दम दिखाएंगी। उन्हें विश्वास है कि टीम स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने की क्षमता सफलता में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने अपनी उपलब्धियों का श्रेय कोच बलदेव सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि अब वह अपने अनुभव और तकनीक को जूनियर खिलाड़ियों के साथ साझा कर भारतीय हॉकी को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स

ड्रैग फ्लिक भारतीय हॉकी के लिए अहम : बलदेव सिंह

पद्मश्री बलदेव सिंह ने जसप्रीत कौर की नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सीनियर और जूनियर महिला हॉकी टीमों को जसप्रीत जैसी प्रतिभाशाली ड्रैग फ्लिकरों की जरूरत है। पेनल्टी कॉर्नर हॉकी में जीत का महत्वपूर्ण आधार रहा है और मजबूत ड्रैग फ्लिकर मैच का रुख बदल सकती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जसप्रीत अपने अनुभव और तकनीकी दक्षता से युवा खिलाड़ियों को बेहतर बनाने और भारतीय टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने में योगदान देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed